फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   विजयदशमी: आज जलेगा बुराई का रावण

विजयदशमी: आज जलेगा बुराई का रावण

Fri, 19 Oct 2018 01:08 AM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
विजयदशमी: आज जलेगा बुराई का रावण
ज्ञानपुर। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक पर्व विजयदशमी शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दौरान जिले भर में बुराई के प्रतीक रावण के पुतले दहन किए जाएंगे। ज्ञानपुर की ऐतिहासिक रामलीला में केएन पीजी कॉलेज के मैदान पर 30 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इसी तरह अन्य स्थानों पर भी दशहरा धूमधाम से मनाने की तैयारी है। मेले भी लगेंगे। जिले में दशहरा की धूम मची है। शुक्रवार की रात रावण वध के साथ नवरात्र में जगह-जगह मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जीवन लीलाओं का बखान करती रामलीला का कई स्थानों पर समापन हो जाएगा। ज्ञानपुर नगर में काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मैदान पर आयोजित रामलीला में रावण वध का मंचन किया जाएगा। इस दौरान विशालकाय दशानन का दहन किया जाएगा। इसी तरह भदोही, औराई, गोपीगंज और अन्य स्थानों पर भी दशहरा का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा। इस मौके पर मेला भी लगेगा। नौ दिन का व्रत संपन्न होने के बाद दशहरा मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ बढने की उम्मीद है। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। नगर से लेकर कस्बों और गांवों के प्रमुख मेला स्थलों पर दशहरा के निमित्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। अधिकारियों ने एक दिन पूर्व से ही चक्रमण कर तैयारियों और कानून-व्यवस्था का जायजा लेना शुरू कर दिया था। एएसपी डॉ. संजय कुमार ने कहा कि नवरात्र और दशहरा मेले के मद्देनजर सुरक्षा के समुचित इंतजाम किए गए हैं। आयोजन सकुशल संपन्न होंगे। अराजकता फैलाने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed