फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   अस्तित्व खोते जा रहे तालाब, चकरोड पर कब्जा

अस्तित्व खोते जा रहे तालाब, चकरोड पर कब्जा

Sun, 30 Sep 2018 12:44 AM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
अस्तित्व खोते जा रहे तालाब, चकरोड पर कब्जा
ज्ञानपुर/लालानगर। तालाबों के संरक्षण और सुंदरीकरण को लेकर जहां अदालतें संजीदा हैं, वहीं प्रशासनिक मशीनरी उन्हें अतिक्रमण से मुक्त नहीं करवा पा रही। यही वजह है कि क्षेत्र के ज्यादातर तालाबों पर कब्जा है। कहीं पाटकर घर बना लिया गया है तो कहीं पर तालाब की जमीन में खेती होने लगी है। कोर्ट का निर्देश है कि तालाबों से अतिक्रमण हटाया जाए। बावजूद इसके तालाब पर किसी अधिकारी की निगाह नहीं पहुंच रही है। चकरोड भी अतिक्रमण के शिकार हैं।
विज्ञापन

ज्ञानपुर विकासखंड के पूरे झम्मन गांव स्थित एक बीघे से ज्यादा रकबे का तालाब अतिक्रमण के कारण अस्तित्व खोता जा रहा है। तालाब पर पास पड़ोस के लोग कूड़ा और मिट्टी फेंककर पाटते जा रहे हैं। सूत्रों की माने तो सन 2008 में मनरेगा के तहत मजदूरों को लगवाकर तालाब की खुदाई और साफ-सफाई करवाने के बाद आज तक ग्राम प्रधान समेत किसी अधिकारी ने तालाब की तरफ मुड़कर नहीं देखा। मौजूदा हालात यह है कि अगर शीघ्र ही तालाब की तरफ प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान नहीं पहुंचा तो तालाब अपना अस्तित्व पूरी तरह खो देगा। तालाब को तेजी से पाटकर निजी उपयोग में लिया जा रहा है। बता दें कि तालाब के बगल में ही चौरा माता मंदिर भी मौजूद है। उक्त मामले में गांव के ही रवींद्र, जयशंकर, राजेश, संजय, शिव भोले, पिंटू, जयराम समेत ग्रामीणों ने तालाब के खोते अस्तित्व को वापस लाने और बगल में स्थित पंचायत भवन की जमीन पर भी किए गए क़ब्जे को हटवाने की मांग की है। इसी तरह, डुहिया भावसिंहपुर में भी तालाब और चकरोड पर अतिक्रमण कर लिया गया है। गांव के सभाशंकर पांडेय जिलाधिकारी को पत्र देकर तालाब के 105 नंबर आराजी पर कुछ लोगों के अतिक्रमण करने का आरोप लगाया है। कहा कि तालाब की जमीन पर घर बन गया है। चकरोड की जमीन पर अतिक्रमण करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed