फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   3.34 लाख पौधों से आएगी हरियाली

3.34 लाख पौधों से आएगी हरियाली

Sat, 04 Aug 2018 12:40 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
3.34 लाख पौधों से आएगी हरियाली
ज्ञानपुर। पर्यावरण को हरा-भरा बनाने के लिए बारिश के मौसम में 3.34 लाख पौधे जिले में लगाए जाएंगे। 15 अगस्त को विशेष पौधरोपण अभियान के तहत एक ही दिन में 2.34 लाख पौधे लगाए जाएंगे। 26 विभागों को पौधरोपण अभियान सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आधुनिकता की भागदौड़ में विकास के नाम पर हर साल लाखों पेड़ काटे जा रहे हैं। इससे पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंच रहा है। हवा में कार्बन डाई ऑक्साइड की अधिकता के साथ ही बीमारियां फैल रही हैं। इसकी भरपाई के लिए हर साल पौधरोपण किया जाता है, लेकिन उसमें ज्यादातर पौधे देखरेख के अभाव में नष्ट हो जाते हैं। उसी क्रम में वित्तीय वर्ष 2018 में जिले में तीन लाख 34 हजार पौध लगाने का लक्ष्य तय किया गया है, जबकि 15 अगस्त के दिन विशेष अभियान में 2.34 लाख पौधे लगाए जाएंगे। प्रभागीय वनाधिकारी आरएस वाजपेयी ने कहा कि जिले की तीनों रेंज में पौधरोपण अभियान चल रहा है। 15 अगस्त को विशेष अभियान के तहत दो लाख 34 हजार पौधे जिले में रोपे जाएंगे। अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पौधरोपण में वन विभाग को 66 हजार 635, ग्राम्य विकास विभाग को 41 हजार 600, राजस्व विभाग 24 हजार, आवास विकास निगम को 7700, पंचायती राज विभाग 24 हजार, बेसिक शिक्षा विभाग को साढ़े चार हजार, माध्यमिक शिक्षा को आठ हजार, कृषि साढ़े सात हजार, पशुपालन 4300, स्वास्थ्य विभाग सात हजार, रेलवे विभाग पांच हजार, पुलिस विभाग 7600, बिजली विभाग 4300, उद्यान विभाग को 33 हजार, नगर विकास विभाग को 15 हजार और 14 हजार 333 लोक निर्माण विभाग लगाएगा। इसी तरह कृषि, सहकारिता, श्रम, प्राविधिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, परिवहन विभाग को पांच से लेकर आठ हजार पौधे लगाने के लिए कहा गया है। प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि मानसून को देखते हुए पौधरोपण का कार्य शुरू हो गया है। 15 अगस्त को एक साथ दो लाख 34 हजार पौधे लगाए जाएंगे। अगस्त में सभी पौधे लगा दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि वन विभाग, राजस्व और ग्रामीण विभाग सबसे अधिक पौधरोपण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed