फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   लाठीचार्ज पर उग्र हुए कांग्रेसीं

लाठीचार्ज पर उग्र हुए कांग्रेसीं

Thu, 18 Jan 2018 01:16 AM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
लाठीचार्ज पर उग्र हुए कांग्रेसीं
गोपीगंज। कांग्रेस पार्टी की बुधवार को नगर स्थित जिला कार्यालय में बैठक हुई। इसमें अमेठी के गौरीगंज-मुसाफिरखाना रोड पर राहुल गांधी के स्वागत के लिए उमड़े कांग्रेसजनों के सैलाब को देखकर सत्ताधारी दल भाजपा के कार्यकर्ताओं की ओर से नारेबाजी करने पर कांग्रेस जनों को ही पुलिस की ओर से दौड़ा-दौड़ाकर पीटे जाने की भर्त्सना की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्रा ने कहा कि इस प्रकरण में जहां एक तरफ पुलिस कांग्रेसियों की आवाज को लाठी के जोर से दबाने में जुटी रही, वहीं उग्र भाजपाइयों पर पुलिस मेहरबान बनी रही। सरकार के इशारे पर पुलिस की लाठी से जनता की आवाज को दबाने का प्रयास किया गया है। कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करेगी। आने वाले समय में आवश्यकता पड़ने पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से उमापति मिश्र, जगदीश पासी, सुरेश उपाध्याय, संजीव दुबे, प्रेम बिहारी उपाध्याय, राजेश पांडेय, अशोक मिश्रा, गुलजारी लाल उपाध्याय, संजय दुबे, बालमुकुंद, अनुपम अग्रवाल, प्रशांत चौरसिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed