{"_id":"59837e194f1c1bdb6b8b4892","slug":"41501789721-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 तक फ्लाईओवर शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 तक फ्लाईओवर शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन
Updated Fri, 04 Aug 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
भदोही। पूर्व विधायक जाहिद बेग ने जिला प्रशासन से इंदिरा मिल चौराहा के निर्माणाधीन फ्लाईओवर को चालू कराने की मांग की है। चेतावनी दी है कि यदि 15 अगस्त तक फ्लाईओवर शुरू नहीं होता तो धरना, प्रदर्शन और ट्रेन रोकने को बाध्य होंगे।
गुरूवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पूर्व विधायक ने कहा कि सपा ने इस फ्लाईओवर का निर्माण शुरू कराया। उप्र राज्य सेतु निगम ने अपने हिस्से का निर्माण कार्य समय से पूरा करा दिया लेकिन रेलवे जो केंद्र सरकार के हांथ में है उसकी लेटलतीफी से अब तक कार्य अधर में लटका हुआ है। उन्होंने बताया कि इस स्थिति के चलते रेवड़ापरसपुर रेलवे फाटक पर हर दिन जाम लग रहा है। लेकिन हमारे जनप्रतिनिधि तीन महीने से कह रहे हैं कि शीघ्र चालू हो जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 15 अगस्त तक फ्लाईओवर का शुभारंभ नहीं हुआ तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।