फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   40 people were bitten by snakes in 14 days, two died

Bhadohi News: 14 दिन में 40 लोग सर्पदंश के शिकार, दो की गई जान

Tue, 15 Jul 2025 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
40 people were bitten by snakes in 14 days, two died
ज्ञानपुर। जनपद में 14 दिन में 40 लोग सर्पदंश के शिकार हुए हैं। इसमें से ऊंज क्षेत्र में एक युवक और गोपीगंज में एक युवती की मौत हो गई है। बारिश के कारण इन दिनों सर्पदंश की घटनाओं में इजाफा हुआ है। शहरों में कम तो ग्रामीण क्षेत्र में घटनाएं अधिक सामने आई हैं। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो सीएचसी-पीएचसी के साथ ही जिला अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में एंटी स्नैक वेनम उपलब्ध है। बारिश के मौसम में बिल में पानी भरने से सर्प बाहर निकल जाते हैं। इस कारण सर्पदंश की घटनाएं बढ़ी हैं।
विज्ञापन

इन प्रजाति के सर्प हैं जिले में
जिले में सांपों की 12 प्रजाति पाई जाती है। इसमें कोबरा, अजगर, गेंहुअन, असल, दो मुंहा, करैत, गूंगी और असड़िहा सांप प्रमुख हैं। इसमें कोबरा और करैत सबसे अधिक जहरीले होते हैं। यह दोनों प्रजाति गंगा के तटवर्ती क्षेत्रों में पाए जाते हैं।
विज्ञापन

हार्टअटैक से होती है सबसे अधिक मौत
सौ शैय्या अस्पताल के डॉ. सुशील शुक्ला ने बताया कि सर्पदंश के बाद ज्यादातार लोगों की मौत हार्ट अटैक से होती है। सर्पदंश के बाद ज्यादातर लोग घबराने लगते हैं। इससे उनकी हार्ट बीट रुक जाती है। इस कारण बीपी या तो हाई या तो लो हो जाती है। जो मौत का कारण बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करैत सांप का जहर शरीर में धीरे-धीरे करता है असर

सर्प के विशेषज्ञ भुड़की निवासी हौसिला यादव ने बताया कि करैत सांप सबसे अधिक खतरनाक होता है। इसके काटने के बाद दांतों के निशान नहीं दिखते हैं। यह जिस जगह काटते हैं वहां जलन महसूस होगा या फिर लाल निशान पड़ जाते हैं। इसके विष का असर धीरे-धीरे होता है। शरीर के अंग सुन्न पड़ने लगते हैं। कई बार लोग समझ भी नहीं पाते है। इलाज में देरी होने से मौत हो जाती है। कोबरा सांप के काटने से विष सीधे खून में प्रवेश करता है। इससे शरीर में विष तेजी से फैलता है। इस कारण मरीज की जान चली जाती है।


कहां कितने केस आए


गोपीगंज 12
सुरियावां 10
भदोही एमबीएस 05
जिला अस्पताल 06




एंटी स्नेक वेनम की उपलब्धता

जिला अस्पताल 250
भदोही एमबीएस 275
सभी पीएचसी में 05
सभी सीएचसी में 10


सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर एंटी स्नेक वेनम की पर्याप्त उपलब्धता है। बड़े अस्पतालों में 250 और सीएचसी में 10-10 और पीएचसी पर 5-5 एंटी स्नेक वेनम हैं। स्टोरेज समाप्त होने पर डिमांड होते ही तत्काल भेजा जाता है। - डॉ. एसके चक, सीएमओ, भदोही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article