फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   38 found infected including four health workers

चार स्वास्थ्यकर्मियों समेत 38 मिले संक्रमित

Sun, 23 Jan 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
38 found infected including four health workers
कालीन नगरी में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। शनिवार को तीन बैंककर्मियों व चार स्वास्थ्यकर्मियों सहित 38 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके साथ ही जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 206 पहुंच गई है।
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। शनिवार को 2,315 लोगों की रिपोर्ट आई। जिसमें 38 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली, जबकि 2,277 की निगेटिव आई। इनमें डीघ, भदोही सीएचसी और महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी, एसबीआई गोपीगंज समेत तीन बैंककर्मी भी शामिल हैं। इनके अलावा ज्ञानपुर के बालीपुर, चकटोडर, सरई मिश्रानी में एक-एक, औराई के माधोसिंह में दो, घोसिया में एक, मेघीपुर में एक, बसंतापुर, पिलखनी में एक-एक, ज्ञानपुर के किशनदेवपुर में एक, कांवल में एक, सुरियावां में पांच, भदोही नगर में 10 सहित अन्य स्थानों पर संक्रमित मिले हैं। जिले में 38 नए मरीज मिलने से सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 206 हो गई है। आठ संक्रमित मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हुए हैं। अभी भी 2,300 लोगों की रिपोर्ट आने का इंतजार है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार चक ने कहा कि संक्रमित मरीजों के लक्षण सामान्य हैं। सभी को होम क्वारंटीन कर इलाज शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मॉस्क, वैक्सीनेशन और सामाजिक दूरी का पालन कर खुद को सुरक्षित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed