फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   38 cattle arrested four smugglers

38 पशुओं समेत चार तस्कर गिरफ्तार 

Fri, 27 May 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Fri, 27 May 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
 ऊंज थाने की पुलिस ने बुधवार की देर रात करीब डेढ़ बजे तस्करी के लिए दो ट्रकों में भरकर ले जाए जा रहे 38 मवेशियों समेत चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। एक ट्रक में 19 भैंस और दूसरे में 18 भैंस और पड़वा को भरकर तस्कर बिहार से उन्नाव लेकर जा रहे थे। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर ट्रकों को वहिदा मोड़ के समीप पकड़ा और चारों आरोपियों को जेल भेज दिया। 
विज्ञापन

जीटी रोड पर बेजुबानों की तस्करी का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस डाल-डाल तो तस्कर पात-पात की तर्ज पर इस नेटवर्क की जड़ें गहरी करते जा रहे हैं। बुधवार को रात करीब डेढ़ बजे वाराणसी से इलाहाबाद की ओर जा रहे दो ट्रकों को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रोका। जांच की गई तो पता चला कि दोनों ट्रकों में भैंस के पड़वे भरे हैं। जांच कर रहे ऊंज थाने के प्रभारी एसओ राम कुमार सिंह और एसआई इंद्रजीत यादव ने ट्रकों को रुकवाने का प्रयास किया तो चालक ने पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास करते हुए गाड़ी आगे बढ़ा दी। इस पर पुलिस ने उनका पीछा कर लिया और वहिदा मोड़ के समीप ट्रकों को पकड़ लिया। दोनों ट्रकों से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में फतेहपुर के खागा थानाक्षेत्र के इजुरा गांव निवासी मो. मोनू, मिर्जापुर के अहरौरा थानाक्षेत्र के मानिकपुर गांव निवासी रामविलास, कौशांबी जिले के कोखराज थानाक्षेत्र के भरवारी गांव निवासी मो. जाबिर और मिर्जापुर के अहरौरा थानाक्षेत्र के मानिकपुर गांव निवासी सारिक अहमद शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक ट्रकों में मवेशियों को बेरहमी से भरा गया था। पुलिस की इस कामयाबी पर पुलिस कप्तान अरविंद भूषण पांडेय ने प्रभारी थानेदार और एसआई के अलावा सिपाहियों ऋषिदेव शुक्ला, गणेश पांडेय और अवधेश सिंह की टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed