फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   370 candidates absent in TGT-PGT exam

टीजीटी-पीजीटी परीक्षा में 370 अभ्यर्थी अनुपस्थित

Sat, 07 Aug 2021 07:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
370 candidates absent in TGT-PGT exam
ज्ञानपुर। जिले में टीजीटी और पीजीटी की परीक्षा शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। दो पालियों में कुल 370 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जबकि परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट संग पर्यवेक्षकों की टीम केंद्रों पर चक्रमण करती रही। रविवार को भी पहली पाली में चार जबकि दूसरी पाली में तीन केंद्रों पर परीक्षा होगी। टीजीटी और पीजीटी की परीक्षा को लेकर शनिवार को सुबह आठ बजे से पूर्व ही परीक्षा केंद्र काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय समेत अन्य छह केंद्रों पर अभ्यर्थी संग उनके अभिभावक पहुंचने लगे। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश पत्र आदि देखने के बाद ही अंदर जाने दिया गया। सुरक्षा के मद्देनजर सभी केंद्रों पर पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात रहे। डीएम की ओर से नामित स्टेटिक मजिस्ट्रेट संग क्षेत्राधिकारी और थानाध्यक्ष केंद्रों पर चक्रमण करते रहे। सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू परीक्षा 11.30 बजे तक हुई। पहली पाली में छह केंद्रों पर कुल पंजीकृत 2290 अभ्यर्थियों में 2048 उपस्थित और 242 अनुपस्थित रहे। जबकि दूसरी पाली में तीन केंद्रों पर पंजीकृत 1186 अभ्यर्थियों में 1058 उपस्थित और 128 अनुपस्थित रहे। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक नंदलाल ने बताया कि दोनों पालियो में सुचितापूर्ण एवं शांतिपूर्वक परीक्षा हुई। रविवार को सुबह तीन और दूसरी पाली में चार केंद्रंो पर परीक्षा होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा को लेकर प्रशासन और पुलिस का सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed