फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   35 named in the attack on Corona warriors, 50 unknown cases

कोरोना वारियर्स पर हमले में 35 नामजद, 50 अज्ञात पर केस

Thu, 28 May 2020 03:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 03:42 PM IST
विज्ञापन
35 named in the attack on Corona warriors, 50 unknown cases
गोपीगंज। थानाक्षेत्र के रामपुर घाट पर बुधवार की शाम कोरोना संदिग्ध के शव के अंतिम संस्कार को लेकर हुए बवाल में पुलिस ने 35 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी।
विज्ञापन

दुर्गागंज थानाक्षेत्र के सरायभाव सिंह गांव निवासी की उपचार के दौरान बुधवार को एमबीएस अस्पताल भदोही में मौत हो गई। कोरोना संदिग्ध मानते हुए स्वास्थ्य विभाग ने स्वैब को जांच के लिए भेजा। एंबुलेंस कर्मी शव का अंतिम संस्कार करने के लिए रामपुर घाट पर पहुंचे। यहां पर पुलिसकर्मियों की मौजूदगी होने के बाद भी ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर एंबुलेंस और पुलिस जीप पर पत्थरबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन

एसपी रामबदन सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने लाठी, डंडे ,रॉड, असलहों से एंबुलेंस और पुलिस बल पर हमला कर दिया। जिसमें महिला आरक्षी गुंजन देवी (24), आरक्षी बुद्धिराम और उप निरीक्षक ईश्वरदेव सिंह घायल हो गए। तीनों को सीएचसी गोपीगंज में भर्ती कराया गया। उप निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने 35 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ बलवा, महामारी अधिनियम समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। एसपी ने कहा कि रामपुर घाट पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed