फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   34 thousand taken out by bluffing the bank consumer

बैंक उपभोक्ता को झांसा देकर निकाल लिए 34 हजार

Wed, 05 Jan 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
34 thousand taken out by bluffing the bank consumer
भदोही। बैंक खातों से आए दिन खाताधारकों को झांसा देकर उनके रुपये दूसरे बैंक खातों में ट्रांसफर करा लेने की खबरों के बाद भी लोग अपने बैंक खातों को सुरक्षित करने के लिए सजग नहीं हो रहे हैं। इसके चलते आए दिन भोले भाले खाता धारक धोखाधड़ी के शिकार हो रहे हैं। मंगलवार की शाम अज्ञात व्यक्तियों ने एक खाताधारक के मोबाइल में एप डाउनलोड कराकर उसके एचडीएफसी बैंक के बचत खाते से दो बार में लगभग 34 हजार रुपये निकाल लिए। खाताधारक ने इसकी सूचना बैंक को देने के साथ ही पुलिस लाइन स्थित साइबर सेल को भी दी है।
विज्ञापन

मशाल टाकीज रोड निवासी शमसुद्दोहा अंसारी ने बताया कि मंगलवार की शाम फोन आया कि उनके बैंक की केवाईसी कराना आवश्यक है। तत्काल केवाईसी न कराने पर उनका खाता फ्रीज हो जाएगा फिर आप लेनदेन नहीं कर सकेंगे। इस पर उन्होंने फोन अपने बेटे को पकड़ा दिया। बेटे ने बताया कि सामने वाले ने उनके फोन में एक एप डाऊनलोड कराया और ओटीपी पूछ कर खुद मेरा मोबाइल संचालित करने लगा। इस बीच सायं 6 बजे एक बार 9999 रुपये तथा उसके तत्काल बाद 24 हजार रुपये अपने बैंक खाते में ट्रांसफर कर लिया। इस बीच जब तक खाता धारक माजरा समझ पाता तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed