फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   32 thousand devotees worshiped Maa Kushmanda in Devi temples

Bhadohi News: देवी मंदिरों में 32 हजार भक्तों ने की मां कूष्मांडा की आराधना

Wed, 02 Apr 2025 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
32 thousand devotees worshiped Maa Kushmanda in Devi temples
वासंतिक नवरात्र की चतुर्थी तिथि पर मंगलवार को भक्तों ने मां कूष्मांडा की आराधना की। फूल, नारियल, चुनरी अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

मंदिरों में प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी...गीत गूंजता रहा। जिले के प्रमुख देवी मंदिरों में सुबह पांच बजे से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। देर शाम तक भक्तों के जयकारे से मंदिर परिसर गूंजता रहा।
मंदिर की अलौकिक सजावट की गई थी। गोपीगंज के प्राचीन दुर्गा माता मंदिर के पुजारी प्रदोष पंडा के अनुसार, नवरात्र की चतुर्थी तिथि पर मंदिर में 12 हजार भक्तों ने मत्था टेका। जिले के प्रमुख देवी मंदिरों में करीब 32 हजार भक्तों ने दर्शन-पूजन किया। गोपीगंज के सदर महाल स्थित सिद्धपीठ दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा का अलौकिक शृंगार किया गया। शाम में मां की आरती उतारी गई। मां के अलौकिक स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु निहाल हो गए।
विज्ञापन

महिलाएं मंगलगीत गाकर मां की अर्चना की। उधर चौरा माता मंदिर, बंबा देवी, काली माता मंदिर, काली महाल, मां शीतला धाम डेरवा, शक्ति धाम तिलंगा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञानपुर के हरिहरनाथ मंदिर, मां काली मंदिर, मां शीतला मंदिर, भुड़की गांव के घोपइला माता मंदिर में श्रद्धालुओं ने आराधना की। भदोही कटरा बाजार स्थित मां प्राचीन शीतला मंदिर, औराई स्थित मां कड़े माता मंदिर, बाबूसराय क्षेत्र के चेरापुर गांव स्थित मां दुर्गा मंदिर, सुरियावां के बड़ी महारानी मंदिर में हजारों भक्तों ने शीश नवाया। मंदिरों के बाहर सजीं फूल, नारियल और पूजन सामग्री की दुकानें पर श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई।
औराई ब्लॉक के डेरवा गांव में गंगा तट पर विराजमान डेरवा भवानी की महिमा अपरंपार है। वर्षोंं से बघेल परिवार मंदिर की देखरेख करता है। गंगा के पावन तट पर विराजमान मां डेरवा भवानी के दर्शन के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं।

हर सोमवार को यहां मेला लगता है और मां को कड़ाही में प्रसाद बनाकर चढ़ाया जाता है। नवरात्र में यहां भक्तों की भीड़ जुटी रहती है। मान्यता है कि मां से मांगी हर मुरादें पूरी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed