फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   32 progressive farmers

32 प्रगतिशील किसानों को किया गया सम्मानित

Thu, 24 Dec 2015 02:47 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Thu, 24 Dec 2015 02:47 AM IST
विज्ञापन
32 progressive farmers
 वह बुधवार को चौधरी चरण सिंह की जयंती पर कृषि भवन घरांव में आयोजित किसान सम्मान दिवस पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि चौधरी जी ने देश में अपनी खेती करने का अधिकार दिया। जमींदारी प्रथा को खत्म कर किसानों को जीने का रास्ता दिखाया। उन्होंने जिले के किसानों से आग्रह किया कि वह कृषि के साथ ही पुष्प, मत्स्य, पशुपालन करें।

इस दौरान जिले के 32 प्रगतिशील किसानों को कृषि विभाग, उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग की ओर से प्रभारी जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी आरपी मिश्रा ने सम्मानित किया।
विज्ञापन


इसके पूर्व पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उप निदेशक कृषि डा. आरके मौर्य ने विभाग की ओर से किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि विशेषज्ञ रामकुबेर यादव ने गेहूं की बुआई को लेकर कई बातों को बताया। कहा कि किसान पहली सिंचाई बुआई के 20 से 25 दिन बाद करनी चाहिए।

 खरपतवार के रोकथाम के लिए सल्फोसल्फूयरान, मेटासल्फयूरान और टोटल नमक का छिड़काव करने से चौड़ी और सकरी पत्ती वाले खरपतवार नष्ट हो जाते हैं। लोकगीत कलाकार रामराज और जटाशंकर यादव ने गीतों के माध्यम से विभाग की योजनाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान निजी कंपनियों ने अपने स्टाल लगाकर लोगों को जागरूक किया। कृषि अधिकारी ओपी मिश्रा ने आए लोगों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed