{"_id":"5c87e7b1bdec221452749b3c","slug":"31552410545-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडिया कारपेट एक्सपो-2","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडिया कारपेट एक्सपो-2
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भदोही। ओखला (नई दिल्ली) के एनएसआईसी एग्जीबिशन कांप्लेक्स में चल रहे 37वें इंडिया कारपेट एक्सपो के तीसरे दिन तक 259 विदेशी आयातकं आए। आयोजकों का दावा है कि एक्सपो भारतीय कालीनों को वैश्विक एक्सपोजर देने में सफल रहा है। आयातक विभिन्न स्टालों पर जाकर न केवल अपने मतलब के कालीन ढूंढ रहे बल्कि उनके मोल भाव भी कर रहे हैं। तीसरे दिन एक्सपो में कालीन परिक्षेत्र के सांसद विरेंद्र सिंह भी पहुंचे और निर्यातकों से भेंट की।
कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) के चेयरमैन महावीर प्रताप शर्मा ने बताया कि तीन दिन में 259 विदेशी ग्राहक एक्सपो में आ चुके हैं। वे स्टालों पर भारतीय रंगामेजी और डिजाईनों के कालीनों का अवलोकन करते रहे। कहा कि एक्सपो में भारी मात्रा में व्यवसाय हो रहा है जबकि आयातकों और निर्यातकों के मुलाकात से आगे भी सैंपलों का आदान प्रदान से भविष्य में अच्छे कारोबार की संभावना बनती है। मंगलवार को सांसद वीरेंद्र सिंह भी एक्सपो में पहुंचे। उनका स्वागत चेयरमैन समेत उमेश गुप्ता मुन्ना, हाजी अब्दुल रब अंसारी, राजेंद्र मिश्रा आदि ने किया।
विज्ञापन