{"_id":"5c378cd9bdec227390330615","slug":"31547144409-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची के हृदय का ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्ची के हृदय का ऑपरेशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपीगंज। पूरे दीवान आंगनबाड़ी केंद्र पर गत दिनों दिल की बीमारी से ग्रसित मिली बच्ची का बृहस्पतिवार को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में सफल ऑपरेशन किया गया। इससे यहां उसके परिवार और सीएचसी चिकित्सकों में खुशी का माहौल रहा। अभी उसका उपचार वहीं चल रहा है।
सरकार की महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य योजना देशभर में चलाई जा रही है। इसके अंतर्गत स्वास्थ्य टीम स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में जाकर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करती है। गंभीर रूप से बीमार बच्चों को चिह्नित कर उनका समुचित इलाज मुहैया कराया जाता है। ज्ञानपुर ब्लॉक के पूरेदीवान विद्यालय में अध्ययनरत बच्ची दीपांजलि (8) को 20 दिन पूर्व दिल की बीमारी से ग्रसित पाया गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज की टीम ने अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए रेफर किया, जहां डॉक्टरों ने उसके दिल का सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर दीपांजलि को नया जीवनदान दिया। अधीक्षक डॉ. आशुतोष पांडेय एवं उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में टीम प्रभारी डॉ. नंदलाल प्रसाद के नेतृत्व में डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. गरिमा, डॉ. अनीस, डॉ. श्रीराम, रजनी सिंह एवं राधिका पाल ने इस काम को अंजाम दिया।