फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   कोटेदारों ने प्रदर्शन कर जताया विरोध

कोटेदारों ने प्रदर्शन कर जताया विरोध

Thu, 13 Dec 2018 12:10 AM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
कोटेदारों ने प्रदर्शन कर जताया विरोध

विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोटे की दुकानों पर लगाई गई ई-पॉस मशीन में आए दिन आ रही तकनीकी खराबी और नेटवर्क नहीं मिलने की समस्या के विरोध में बुधवार को कोटेदारों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज कोटेदारों ने जिलापूर्ति कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन कर मशीनें ठीक करवाने की मांग करते हुए जिलापूर्ति अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाने और व्यवस्था को दुरुस्त कराने के लिए सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर ई-पॉस मशीनें लगवाई गईं हैं। लेकिन, ये मशीनें प्राय: खराब हो जा रही हैं। कोटेदारों का आरोप है कि राशन वितरण के समय ये मशीनें अक्सर काम नहीं करतीं। बार-बार की इस समस्या से आजिज कोटेदारों ने बुधवार को जिलापूर्ति अधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। इस दौरान नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि काम के वक्त ई-पॉस मशीन में कभी नेटवर्क की दिक्कत आ जाती है तो कभी कोई अन्य खराबी। इससे उपभोक्ताओं को राशन वितरण नहीं हो पा रहा है। राशन वितरण न हो पाने से कोटेदारों के साथ-साथ आम उपभोक्ताओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें राशन के लिए कोटे की दुकान का चक्कर काटना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने मशीनों की तकनीकी दिक्कत को स्थायी रूप से दुरुस्त कराने की मांग की। इस मौके पर मुख्य रूप से कोटेदार संघ के जिलाध्यक्ष गिरजाशंकर तिवारी, राजेश कुमार दुबे, प्रकाशनाथ मिश्र, अवधेश शुक्ला, हरिओम तिवारी, गणेश पांडेय, राधेश्याम, अरविंद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed