{"_id":"5bf30203bdec226949008411","slug":"31542652419-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो पेड़ से भिड़ी, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो पेड़ से भिड़ी, आठ घायल
Updated Tue, 20 Nov 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुरियावां। थाना क्षेत्र के अभियां मार्ग पर तेजसिंहपुर गांव के समीप सोमवार को अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से भिड़ गई। इससे आठ लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां तीन की हालत चिंताजनक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
जगदीशपुर गांव निवासी हौसिला प्रसाद के पुत्र की शादी जौनपुर के जंघई इलाके के अमाई गांव में तय हुई थी। वह सोमवार को लड़की देेखने के लिए अमाई गए थे। वहां से लौटते समय तेजसिंहपुर के पास बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसमें पूनम (19) पुत्री अमिला गौतम, सोमनाथ गौतम (65) चालक श्यामलाल, राधेश्याम गौतम (45) निवासी रामपुर जौनपुर, शिव अंबेडकर (16), सुमन (22), रामफेर गौतम (70), ओमकार गौतम (40) घायल हो गए। घटना के बाद खलबली मच गई। आसपास मौजूद लोग मदद के लिए घटनास्थल की ओर दौड़े। खबर मिलते ही सुरियावां एसओ अजय कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। एंबुलेंस की मदद से सभी केे अस्पताल पहुंचाया।