{"_id":"5a68dee94f1c1b92268b64e6","slug":"31516822249-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतर प्रदेश स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतर प्रदेश स्थापना दिवस
Updated Thu, 25 Jan 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस बुधवार को जिले में धूमधाम से मनाया गया। वीएनजीआईसी मैदान पर आयोजित उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर जिले को 76 परियोजनाओं की सौगात दी गई। इनमें 58 करोड़ 61 लाख की 34 परियोजनाओं का लोकार्पण और छह करोड़ 42 लाख की 42 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। कुल मिलाकर जिले को 65 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात मिली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश संस्कृतियों का संगम है। यहां की गंगा-जमुनी तहजीब, विशिष्ट जीवन शैली, व्यवहार, चिंतन परंपरा और क्रांतिकारी गतिविधियां बेमिसाल हैं। उत्तर प्रदेश और भदोही जिले का इतिहास बताते हुए सांसद ने कहा कि विविधता में एकता का व्यावहारिक स्वरूप यहां की पहचान है। प्रदेश का इतिहास वास्तव में राष्ट्रीय एकीकरण और शांतिपूर्ण सह अस्तित्व का इतिहास है। जिलाधिकारी विशाख जी ने यूपी को महान प्रदेश बताते हुए कहा कि पिछले कई वर्षों से यहां काम करने का नायाब अनुभव रहा है, जिसके लिए मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से जिले के विकास को आगे ले जाने की बात कही। जिला पंचायत अध्यक्ष काजल यादव, भदोही विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी और औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान प्रदेश के इतिहास और मौजूदा राजनीतिक हालात पर अपने दृष्टिकोण रखे। इस दौरान 65 करोड़ लागत की कुल 76 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। इनमें ज्ञानपुर विधानसभा में 36, औराई विधानसभा में 21 और भदोही विधानसभा में 19 परियोजनाएं शामिल हैं। 34 परियोजनाओं का लोकार्पण और 42 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। सांसद ने तीन शहीद परिवारों को स्मृति चिह्न और शॉल देकर सम्मानित किया। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के शहीद झूरी सिंह के प्रपौत्र रामेश्वर सिंह, भदोही तहसील के माधोपुर की रहने वाली उषा देवी पत्नी शहीद रमाशंकर और ज्ञानपुर तहसील के बैराखास गांव निवासी शहीद सुलभ उपाध्याय के परिवारीजनों को सम्मानित किया गया। सांसद ने कांशीराम शहरी आवास योजना के अंतर्गत छह पात्र लाभार्थियों को आवास प्रमाण पत्र दिया। समारोह में संत विवेकानंद उच्चतर विद्यालय गेराई की छात्राओं ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय पर नाट्य मंचन किया। सर्वोदय इंटर कॉलेज की छात्राओं ने शिव तांडव प्रस्तुत किया। इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक, भासपा जिलाध्यक्ष नागेश्वर राजभर, सांसद प्रतिनिधि शैलेंद्र दूबे, नागेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल, सीडीओ हरिशंकर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन