फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   डिबाए चुनाव में तगड़ा मतदान, 77 फीसदी पड़े वोट

डिबाए चुनाव में तगड़ा मतदान, 77 फीसदी पड़े वोट

Thu, 18 Jan 2018 12:37 AM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
डिबाए चुनाव में तगड़ा मतदान, 77 फीसदी पड़े वोट
ज्ञानपुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव बुधवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। अध्यक्ष, महासचिव और उपाध्यक्ष पद पर होने वाले चुनाव में 1451 अधिवक्ता मतदाताओं में से 1116 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे से शुरू होगी।
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों पर हर साल वार्षिक चुनाव होता है। बुधवार को सुबह 10 बजे से दीवानी न्यायालय परिसर स्थित डिबाए हाल में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हुआ। इस दौरान गहमागहमी का माहौल रहा। एल्डर्स कमेटी के सदस्यों के अलावा चुनाव के लिए नामित पदाधिकारियों ने मतदान शुरू कराया। एक-एक करके अधिवक्ता आए और अपना वोट डालते गए। ज्ञानपुर, भदोही और औराई तहसील के अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम पांच बजे तक 1451 मतदाताओं में से 1116 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। डिबाए चुनाव में 76.98 फीसदी वोट पड़ा। अलग-अलग काउंटर पर अध्यक्ष, महासचिव और उपाध्यक्ष के लिए वोट डाले गए। समय खत्म होने के बाद मतपेटिकाओं को सील कर एक कक्ष में रखा गया। कुछ प्रत्याशी और उनके एजेंट निगरानी के लिए मतपेटिका रखने वाले कक्ष के आसपास ही रात भर मौजूद रहेंगे। बताते चलें कि डिबाए चुनाव में अध्यक्ष पद पर अश्विनी मिश्र और प्रमोद यादव, उपाध्यक्ष पद पर ललित मिश्र और शिवशंकर, महासचिव के लिए बलराम पांडेय, रमाशंकर यादव, शशि पांडेय और विमलेश यादव के बीच मुकाबला है। एल्डर्स कमेटी के सदानंद यादव ने कहा कि 18 जनवरी को सुबह 11 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। दोपहर तीन बजे के आसपास मतगणना कार्य संपन्न हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed