फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   31 people bought for the president on the second day

Bhadohi News: दूसरे दिन अध्यक्ष के लिए 31 लोगों ने खरीदे

Thu, 13 Apr 2023 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
31 people bought for the president on the second day
चंदौली। नगर निकाय चुनाव के लिए बुधवार को नामांकन के दूसरे दिन भी किसी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया। अध्यक्ष और सभासद बनने के लिए नामांकन पत्र खरीदने वालों की होड़ लगी रही। बुधवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर पालिका के अध्यक्ष बनने के लिए बिलारीडीह स्थित तहसील परिसर में 12 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे। वहीं सभसद पद के लिए 96 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे।
विज्ञापन

निकाय चुनाव के पहले चरण में चार मई को जिले में मतदान होना है। इसके लिए 11 से 17 अप्रैल तक नामांकन पत्र लिए जा रहे हैं। हालांकि अभी तक राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किए गए हैं। यही कारण है कि नामांकन में देरी हो रही है। अभी अध्यक्ष और सभासद पद के लिए नमाांकन पत्रों की खरीद की जा रही है। बृहस्पतिवार से नामांकन की शुरूआत हो सकती है। पं. दीनदयाल उपाध्याय तहसील परिसर में पीडीडीयू नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए दूसरे दिन 12 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा। इसके पूर्व मंगलवार को पहले दिन तीन लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे थे। इस तरह अब तक कुल 15 नामांकन पत्र खरीदे जा चुके हैं। इसी तरह सभासद पद के लिए बुधवार 96 प्रत्याशियों ने पत्र खरीदे जबकि मंगलवार को 134 लोगों ने नामांकन पत्र लिया था। इस तरह अब तक 230 लोगों ने फार्म खरीदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed