फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   300 families are facing water crisis since last one month, 6000 people are troubled

Bhadohi News: एक महीने से पानी का संकट झेल रहे 300 परिवार, छह हजार लोग परेशान

Fri, 25 Jul 2025 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
300 families are facing water crisis since last one month, 6000 people are troubled
सुरियावां। नगर के कई वार्ड के 300 परिवार बीते एक महीने से पानी के संकट से जूझ रहे हैं। कारण कार्यदायी संस्था की लापरवाही है। कहीं पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त है तो कहीं पाइप लाइन को कनेक्ट ही नहीं किया गया है। नगर पंचायत प्रशासन टैंकर से पानी की आपूर्ति करवा रहा है। इससे लोगों की जरूरत पूरी नहीं हो पा रही है। सिर्फ काम चल रहा है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर दो सुभाषनगर में क्षतिग्रस्त है पाइप लाइन
वाराणसी-मछलीशहर हाईवे 731बी के निर्माण के दौरान वार्ड नंबर दो सुभाषनगर में पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे सुरियावां क्षेत्र के आधे नगर में पेयजल की समस्या खड़ी हो गई है। वार्ड के सरोज, ब्राह्मण, प्रजापति, मौर्य, कुम्हार, हरिजन सहित अन्य बस्तियों में बीते एक महीने से पाइप लाइन से पानी नहीं आ रहा है। कहीं-कहीं पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से घरों में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। यहां के लोगों ने कई बार नगर पंचायत प्रशासन से शिकायत की तो समस्या समाधान की बात को टालते हुए अधिकारी टैंकर से पानी आपूर्ति करवाने लगे।
विज्ञापन

मलेपुर में नई पाइपलाइन बिछाई गई लेकिन नहीं किया गया कनेक्ट
नीम कौडिया तालाब के पास स्थित पंप से पेयजल आपूर्ति के लिए छह इंच की पाइप लाइन सड़क के दक्षिण तरफ मलेपुर में पेयजल आपूर्ति के लिए बिछाई गई, लेकिन आज तक पंप से पाइप लाइन को कनेक्ट नहीं किया गया। कुछ ऐसा ही हाल अटल चौराहा सहित अन्य वार्डों का है। प्रतिदिन सुबह-शाम टैंकर से छह हजार लोगों तक पानी पहुंचाना नगर पंचायत के लिए टेढ़ी खीर है। नगर पंचायत की उदासीनता और सुस्ती से 300 परिवार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






साल भर पहले लगा सबमर्सिबल, कुछ दिन हुई आपूर्ति, फिर हो गई बंद



सुभाष नगर में एक साल पहले दो हॉर्स पावर का सबमर्सिबल पंप लगाया गया था। उस सबमर्सिबल से कुछ दिन तो आपूर्ति की गई, लेकिन उसके बाद आपूर्ति बंद हो गई।



पानी की आपूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाई जा रही है। अभी एक सप्ताह का समय और लगेगा। पेजयल आपूर्ति के लिए पहले छह इंज की पाइप लगी थी। अब आठ इंच की पाइप बिछाई जाएगी। फिलहाल टैंकर से पानी की आपूर्ति कराई जा रही है। -सुजीत कुमार, ईओ, सुरियावां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed