फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   30 thousand destitute and 11 thousand disabled people will get pension before Holi

Bhadohi News: 30 हजार निराश्रित और 11 हजार दिव्यांगों को होली से पहले मिलेगी पेंशन

Wed, 05 Mar 2025 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
30 thousand destitute and 11 thousand disabled people will get pension before Holi
जिले में होली से पहले एक लाख दो हजार विधवा, दिव्यांग और बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान आएगी। 30 हजार निराश्रित और 11 हजार दिव्यांगों को होली से पहले एक साथ तीन महीने की पेंशन मिल जाएगी।
विज्ञापन

शासन की ओर से 10 से 12 मार्च के मध्य पेंशनरों के खाते में तीन-तीन माह के पेंशन के रूप में तीन-तीन हजार रुपये जारी होगी।
बुजुर्गों, निराश्रित महिलाओं और दिव्यांगों को सरकार प्रोत्साहन स्वरूप प्रति महीने एक-एक हजार की पेंशन देती है। जिससे उनको दूसरे के आगे हाथ फैलाने की जरूरत न पड़े। साल दर साल यह संख्या भी बढ़ रही है। एक साल पहले जहां वृद्धा पेंशनरों की संख्या 55 हजार के करीब रही। वहीं अब यह बढ़कर 61 हजार तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

इसी तरह निराश्रित यानी विधवा पेंशन के लाभार्थी भी 28 हजार से बढ़कर 30 हजार हो गए हैं। नए आवेदनों का सत्यापन के बाद सूची में जोड़ा जाता है।
अब होली से पहले पेंशनरों को जनवरी, फरवरी और मार्च की पेंशन भेजने की तैयारी शुरू हो गई है। समाज कल्याण विभाग के मुताबिक 61 हजार पेंशनरों की सूची अपडेट की गई है जबकि प्रोबेशन विभाग ने 30 हजार निराश्रित महिलाओं की सूची भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह 11 हजार के करीब दिव्यांगो को भी पेंशन मिलेगी। जिला प्रोबेशन अधिकारी शत्रुघ्न कन्नौजिया ने बताया कि एक लाख के करीब पेंशनरो को होली से पहले पेंशन मिलेगी। सभी के खाते में तीन-तीन हजार रूपये पहुंचेगा।

उन्होंने बताया कि जिन लाभार्थियों की ई-केवाईसी नहीं हो पाई है उनकी पेंशन नहीं आएगी। वह सहज जन सेवा केंद्रों पर जाकर ई-केवाईसी करा लें, जिससे उनकी पेंशन आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed