{"_id":"979a478d1d7fba396303786c6bf97286","slug":"30-married-couples-with-shnaiyon-echo-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहनाइयों की गूंज संग 30 जोड़ों की शादी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहनाइयों की गूंज संग 30 जोड़ों की शादी
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
Updated Thu, 12 Feb 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्री सीता समाहित स्थल ट्रस्ट की ओर से धार्मिक एवं पौराणिक स्थली सीतामढ़ी के पूंज मल्टी पर्पज हाल में आयोजित सामूहिक विवाहोत्सव में 30 जोड़े अग्नि को साक्षी मान सात फेरे लेकर दांपत्य सूत्र में बंधे।
मंदिर परिसर से 30 दूल्हों की आकर्षक बारात निकली तो लोग सड़कों पर आ गए। बैंड बाजों की धुन पर डांस करते सैकड़ों बाराती लगभग एक किमी पैदल चलकर विवाहोत्सव स्थल पर पहुंचे तो प्रधान ट्रस्टी पं. सत्य नारायण प्रकाश पुंज, प्रधानाचार्य डा. राजकुमारी सहित नई दिल्ली से आए मेहमानों ने बारात का भव्य स्वागत किया।
जयमाल के बाद हाल में बने तीन वेदियों पर 10-10 जोड़ों को बैठाया गया, जहां पं. बलस्टर शुक्ल शास्त्री के आचार्यत्व में पं. शांति प्रसाद शास्त्री, पं. राम पांडेय, पं. कृष्णानंद, पं. सत्यदेव मिश्रा एवं राजेंद्र मिश्रा ने हिंदू रीति रिवाज से सभी जोड़ों का विवाहोत्सव संपन्न कराया।
विज्ञापन
विवाहोत्सव में शामिल होने के लिए पहुंचे ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्रा ने कहा कि अन्नदान, कन्यादान एवं विद्यादान सर्वोपरि होता है। श्री पुंज सीतामढ़ी में तीनों दान वर्षों से करते आ रहे हैं।
शादी के बंधन में बंधे सभी जोड़ों के लिए ट्रस्ट की ओर से गृहस्थी के सभी सामान एवं साइकिल प्रदान किए। मुख्य ट्रस्टी पं. सत्य नारायण प्रकाश पुंज, ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्रा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामलली मिश्रा, ब्लाक प्रमुख मनीष मिश्रा, तिलकराज भाटिया, डा. राजकुमारी, कैलाश चंद्र, प्रेमलता मिश्रा, डा. सुमन मिश्रा आदि ने वर-वधू को आशीर्वाद देकर सुखी दांपत्य जीवन की कामना की।
आशीर्वाद देने के लिए नई दिल्ली समेत अन्य प्रांतों से आए मेहमानों का स्थानीय युवतियों ने मेहंदी लगाकर स्वागत किया।