Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   2.72 crore rupees will be spent on the construction of buildings for 23 Anganwadi centers.

Bhadohi News: 2.72 करोड़ से 23 आंगनबाड़ी केंद्रों के बनेंगे भवन

Fri, 17 Oct 2025 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
2.72 crore rupees will be spent on the construction of buildings for 23 Anganwadi centers.
ज्ञानपुर। जिले के 23 आंगनबाड़ी केंद्रों को जल्द ही अपना भवन मिल जाएगा। बाल विकास पुष्टाहार विभाग की ओर से 21 ग्रामीण और दो नगरीय केंद्रों के निर्माण का प्रस्ताव निदेशालय को भेजा गया है। एक-एक भवन के निर्माण पर करीब 11 लाख 84 हजार समेत कुल दो करोड़ 72 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

जिले में कुल 1494 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। यहां एक लाख 25 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। छह वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चों और महिलाओं को बाल विकास पुष्टाहार विभाग की योजनाओं का लाभ इन्हीं केंद्रों के माध्यम से किया जाता है। इनके संचालन के लिए प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर एक कार्यकर्ता और एक सहायिका की तैनाती है। इनकी जिम्मेदारी है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर छह वर्ष तक के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करें और आवश्यकतानुसार उन्हें शासन से मिलने वाली खाद्य सामग्री का लाभ प्रदान करें। इसके अलावा गर्भवती व धात्री महिलाओं की भी सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करें। तीन वर्ष से छह साल तक के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों पर निशुल्क शिक्षा देने का भी प्रावधान है। अभी तक सभी केंद्रों को अपना खुद का भवन नसीब नहीं हो सका है। 747 आंगनबाड़ी केंद्र प्राथमिक विद्यालयों और 74 पंचायत भवन में चल रहे हैं। इसके अलावा 550 आंगनबाड़ी केंद्र खुद के भवन में चल रहे हैं। 2023 और 2024 में करीब 100 भवन विभाग की तरफ से बनाए गए। वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभाग ने 23 नए भवन का प्रस्ताव भेजा है। जिस पर दो करोड़ 72 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

अभोली ब्लॉक के परऊपुर तृतीय, प्रयागपुर द्वितीय, भंडा, गड़ौरा, करनपुर द्वितीय, सरायहोला द्वितीय, औराई में अहिमनपुर तृतीय, हुसैनीपुर प्रथम, भदोही में पल्हैया द्वितीय, अनेगपुर द्वितीय,जयरामपुर, मईहरदोपट्टी, डीघ में इनारगांव तृतीय, भीखीपुर तृतीय, भरतपुर द्वितीय, बेरासपुर द्वितीय, ज्ञानपुर में छत्रशाहपुर द्वितीय, बड़वापुर द्वितीय, घरांव द्वितीय, नथईपुर,अर्जुनपुर, सुरियावां में अर्जुनपुर, भदोही शहरी में हरियावं प्रथम, अहमदपुर फुलवरिया प्रथम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 ग्रामीण और दो नगरीय आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन का प्रस्ताव निदेशालय को भेजा गया है। एक-एक भवन पर 11.82 लाख खर्च आएगा। स्वीकृत होने पर नए भवन बनेंगे। पिछले दो साल में करीब 100 भवन बन गए हैं। - दिनेश मिश्रा, डीपीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article