फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   27 thousand people were tested for malaria in six months

Bhadohi News: छह महीने में 27 हजार लोगों की की गई मलेरिया जांच

Wed, 06 Sep 2023 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
27 thousand people were tested for malaria in six months
जिले को संक्रामक रोगों से मुक्त रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में हैं। विभाग ने बीते छह महीने में शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक मलेरिया जांच को लेकर अभियान चलाया। इसमें कुल 27452 लोगों की जांच की गई। राहत की बात रही कि इतने जांच में केवल 10 लोगाें की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। हालांकि दूसरा पहलू यह भी है कि निजी चिकित्सालयों में भर्ती अधिकतर मरीज डेंगू या मलेरिया से पीड़ित बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर महीने चलाए जा रहे अभियान में आशा, एएनएम ने गांवों व शहरों में डोर टू डोर जाकर बच्चों, महिलाओं और अन्य लोगों की जांच की। इस दौरान संक्रमित बीमारियों के प्रति लोगों को सजग भी किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किट के माध्यम से मलेरिया की जांच की। इससे महज दो मिनट में जांच रिपोर्ट का पता चल जाता है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बीते मार्च महीने से लेकर अगस्त महीने तक जिले में कुल 27452 लोगों की मलेरिया जांच हुई। इनमें केवल 10 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। दूसरी तरफ अगर निजी चिकित्सालयों की बात करें तो वहां लगातार मरीजों की भीड़ बढ़ रही है। जिसमें अधिकतर मरीज संक्रमित बीमारी से पीड़ित हैं। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक जिन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है, उनको दवा देने के साथ ही जिला मलेरिया विभाग द्वारा लगातार मॉनिटिरिंग की जाती है। जिला मलेरिया अधिकारी राम आसरे पाल ने बताया कि संक्रमित बीमारी से बचाव के लिए संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाकर लोगों जागरूक किया जाता है। इसके बाद भी स्वास्थ्यकर्मी, आशा और एएनएम घर घर जाकर लोगों को जागरूक करती हैं। घर पर गंदगी होने के कारण कई संक्रमित बीमारियां होने के डर बने रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed