फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   25 thousand families of the district did not get the benefit of food festival

जिले के 25 हजार परिवारों को नहीं मिला अन्न महोत्सव का लाभ

Wed, 15 Dec 2021 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
25 thousand families of the district did not get the benefit of food festival
अन्न महोत्सव का लाभ लगभग 25 हजार परिवारों को तीसरे दिन मंगलवार को भी नहीं मिल सका। ब्लॉक गोदामों पर गहमागहमी के बीच आधे-अधूरे खाद्य सामानों को लेकर कोटेदारों में गहमागहमी देखी जा रही है। इसके बावजूद खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारियों पर इसका असर नहीं है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर खाद्य एवं रसद विभाग ने 12 दिसंबर से 730 कोटे की दुकानों पर पात्र गृहस्थी के सवा तीन लाख, अंत्योदय के 38,266 कार्डधारकों में प्रति यूनिट पांच किलोग्राम गेहूं-चावल, एक किलोग्राम नमक, तेल, साबूत चना का नि:शुल्क वितरण अधूरी व्यवस्था के तहत शुरू कराया था। 730 दुकानों में से लगभग 500 दुकानों पर 50-50 परिवारों के लिए उतनी ही मात्रा में राशन के साथ अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाए गए, जितने कार्डधारक उक्त दिन के लिए निर्धारित हुए थे। उसके बाद से उन दुकानों पर न सामान पहुंच सका है और न ही डीघ ब्लॉक के लगभग 17 दुकानों पर वितरण शुरू हो सका है। कमोवेश यही स्थिति ब्लॉक औराई, भदोही, सुरियावां, अभोली और ज्ञानपुर समेत नगरीय क्षेत्रों में है। डीएसओ सीमा सिंह से जब डीघ ब्लॉक के मामले में सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि जंगीगंज स्थित ब्लॉक गोदाम से लगभग 11 दुकानदारों से उठान कराया गया है। बचे दुकानदार बुधवार तक सामान का उठान कर योजना से वंचित परिवारों को लाभ दे सकेंगे। डीघ ब्लॉक के बहुचर्चित गांव दरवांसी का मामला एक बार फिर विभागीय जांच में फंस जाने के कारण वितरण पर ग्रहण लग गया है। कोटेदार उमाशंकर गुप्ता ने बताया कि गांव में 600 से अधिक पात्र गृहस्थी, 166 अंत्योदय कार्डधारक हैं, जो तीन दिनों से दुकान का चक्कर लगाकर वापस जा रहे हैं। जंगीगंज गोदाम पर राशन के साथ खाद्य सामानों का उठान कराने पहुंच रहे हैं तो केंद्र प्रभारी जांच की बात कहकर उठान नहीं होने दे रहे हैं। कार्डधारकों ने चेतावनी दी कि दो दिन में मामला सुलझाकर वितरण शुरू कराने में तेजी नहीं दिखाई गई तो उच्चाधिकारियों तक मामला पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed