ज्ञानपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को जिला न्यायालय परिसर में लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें न्यायिक अधिकारियों ने 24210 मामलों का समाधान किया। जनपद न्यायाधीश बिजेंद्र कुमार शैलत ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। पीठासीन अधिकारी शैलेश तिवारी ने मोटर दुर्घटना के 16 मामलों का निस्तारण करवाया। विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव के अनुसार, प्रधान न्यायाधीश वाणी रंजन अग्रवाल ने 11 वैवाहिक मामले का निस्तारण समझौते के आधार पर किया। अपर जिला जज प्रकाशनाथ श्रीवास्तव ने 114 मामले जबकि अपर जिला जज द्वितीय आनंद प्रकाश 12 मामले का निस्तारण किया। अपर जिला जज पाक्सो प्रथम के सभाजीत यादव एक, अपर जिला जज एफटीसी द्वितीय आलोक कुमार यादव चार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सबीहा खातून 1137, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट साधना गिरी 1126 मामले का निस्तारण कराईं। न्यायिक मजिस्ट्रेट सौम्या पांडेय 241, न्यायिक मजिस्ट्रेट रेंवा 130, सिविल जज आरिफ अहमद अंसारी नौ, सिविल जज पवन चौरसिया 28, अपर जिला जज रिचा केसरवानी 54, सिविल जज विदिशा भूषण आठ, सिवि. जज दीप्ति तीन मामले निस्तारण कीं। लोक अदालत मेें कुल 25880 मामले आए इसमें से 24210 मामलों का समाधान किया गया।