फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   231 complaints came, 213 remained pending

231 शिकायतें आई, 213 रह गई लंबित

Sat, 02 Jul 2022 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
231 complaints came, 213 remained pending
बारिश से औराई के तहसील रोड मार्ग पर भरा पानी। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। रिमझिम बारिश के बीच संपूर्ण समाधान दिवस पर शनिवार को जिले की तीनों तहसीलों में न्याय की उम्मीद लेकर बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे, हालांकि गिने-चुने की शिकायतें निस्तारित हो सकीं। तीनों तहसीलों में आए 231 प्रार्थनापत्रों में 18 का निस्तारण हो सका। 213 मामले संबंधित विभागों को सौंपा गया। ज्ञानपुर तहसील में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे के बाद भी बारिश होती रही। इसके बाद भी फरियादी अपनी-अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। ज्ञानपुर तहसील में आए 81 प्रार्थना पत्रों में चार का निस्तारण किया गया। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि संपूर्ण समाधान दिवस पर आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एसपी डॉ. अनिल कुमार, सीडीओ भानु प्रताप सिंह, पीडी मनोज कुमार, एसडीएम ज्ञानपुर योगेंद्र कुमार, तहसीलदार विजय सिंह यादव, बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह आदि मौजूद रहे। भदोही तहसील में एडीएम शैलेंद्र मिश्र और एएसपी राजेश भारती की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। यहां आए 88 प्रार्थना पत्रों में 11 निस्तारित हुए। इस मौके पर एसडीएम चंद्रशेखर, तहसीलदार सत्यपाल प्रजापति आदि रहे। औराई तहसील में उप जिलाधिकारी लाल बाबू दूबे और क्षेत्राधिकारी रामलखन मिश्र की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। यहां आए 62 मामलों में तीन निस्तारित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed