फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   22 named and 100 unknown cases filed

22 नामजद और 100 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

Fri, 17 Jul 2020 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
22 named and 100 unknown cases filed
सीतामढ़ी (भदोही)। उभ्भा कांड की बरसी पर कोरोना संक्रमण काल में बिना अनुमति सोनभद्र जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत 22 नामजद और सौ अज्ञात समर्थकों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

धारा 144 लागू होने के बावजूद कोरोना महामारी की संवेदनशीलता के बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को हिरासत में लेने की खबर मिलने के बाद बृहस्पतिवार को सीतामढ़ी में कांग्रेस नेताओं का जमघट लग गया था। लगभग सात घंटे तक हिरासत में रखने के बाद शाम साढ़े छह बजे पुलिस ने उन्हें पड़ोसी जनपद प्रयागराज की सीमा तक पहुंचाकर वापस तो भेज दिया, लेकिन देर शाम कोइरौना थाने में प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व सांसद वाराणसी राजेश मिश्रा, अजय राय समेत 22 लोगों के खिलाफ महामारी अधिनियम और धारा 144 के उल्लंघन में कोइरौना थाने में मुकदमा दर्ज कर दिया। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने कहा कि महामारी अधिनियम और धारा 144 के उल्लंघन में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

इनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
अजय कुमार लल्लू प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस, अजय कुमार राय पूर्व विधायक, राजेश मिश्रा पूर्व सांसद वाराणसी, राजेश दूबे, मुसीर इकबाल, संतोष बघेल, राकेश मौर्या, सिद्धार्थ मिश्रा, राकेश दूबे, राजन दूबे, नेता तिवारी, राहुल दुबे, विवेकानंद पाठक, विनय दूबे, कन्हैया लाल, अशफाक, रामकिशुन पटेल, राघवेंद्र, माबूद खान, सुरेश मिश्रा, राजन पाठक, संजय उर्फ डॉक्टर एवं अन्य सौ समर्थकों पर मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed