फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   2.18 lakh animals will be vaccinated for Foot-and-Mouth Disease

Bhadohi News: 2.18 लाख पशुओं को लगेगा खुरपका-मुंहपका का टीका

Fri, 23 Jan 2026 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
2.18 lakh animals will be vaccinated for Foot-and-Mouth Disease
कलेक्ट्रेट परिसर से एफएमडी टीकाकरण के रवाना होते वाहन  । संवाद - फोटो : 1
ज्ञानपुर। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट परिसर से सचल दल वाहन को डीएम शैलेष कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। करीब 45 दिनों तक सचल दल तहसील, ब्लॉक से लेकर न्याय पंचायत स्तर पर पहुंचकर लोगों को जागरूक करेगा। इस दौरान दो लाख 18 हजार मवेशियों को खुरपका-मुंहपका का टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि एफएमडीसीपी का टीका जिसे खुरपका-मुंहपका रोग का टीका कहा जाता है। यह एक ऐसा टीका है जो पशुओं को एफएमडीसीपी नामक बीमारी से बचाने के लिए लगाया जाता है। पशुपालक इसके लिए सतर्क रहें। उन्होंने बताया कि सातवें चरण का कार्यक्रम 22 जनवरी से शुरू होकर 10 मार्च तक यानि 45 दिन तक चलेगा। पशुपालकों को जागरूक करने के साथ ही मवेशियों को टीका लगेगा। हर गांव में 15 टीमें और चार मोबाइल वेटरनरी यूनिट पहुंचेगी। दो लाख 18 हजार 900 गोवंशीय और महिषवंशीय पशुओं का टीकाकरण किया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए डीएम ने ब्लॉक स्तर पर नोडल अफसरों को नामित किया है। सरियावां में डॉ. अरूण कुमार सिंह, दुर्गागंज में डॉ. राजेश कुमार, भदोही में डॉ. आनंद मिश्रा, औराई में डॉ. शिवकुमार शुक्ला, डीघ में डॉ. कमलेश चंद्र प्रकाश और ज्ञानपुर में डॉ. विनोद कुमार की ड्यूटी लगाई है। डिप्टी सीवीओ डॉ. गीता को जिलास्तरीय नोडल अधिकारी बनाया गया है। प्रचार-प्रसार, वैक्सीन का रख-रखाव वितरण, सीरम सैंपल जीरो-डे पशुओं का प्री-वैक्सीनेशन रक्त सैंपल एकत्रकर अधिकतम एक सप्ताह के भीतर टेस्टिंग के लिए वेटरनरी कॉलेज मथुरा भेजना आदि के लिए सभी को जिम्मेदारी दी गई है। इस मौके पर सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल, वीरेंद्र श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed