{"_id":"5c9a7413bdec22146a72d28a","slug":"21553626131-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माहौल बिगाड़ने वालों पर बरतें सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माहौल बिगाड़ने वालों पर बरतें सख्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र प्रसाद और पुलिस अधीक्षक राजेश एस की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें 2019 के चुनाव को सकुशल एवं शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के लिए हर मुमकिन कदम उठाया जाए।
उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में चुनाव संपन्न कराना हर अधिकारी का पहला उद्देश्य होना चाहिए। उन्होंने उड़न दस्तों एवं स्टैटिक्स निगरानी टीम को निर्देश दिए कि उनको जो क्षेत्र दिया गया है वह अपनी उपस्थिति उसी क्षेत्र में रखें और भ्रमणशील रहे। हर टीम नगदी शराब और रिश्वत के वितरण के संबंध और असामाजिक तत्व के संबंध में कोई जानकारी मिलती है, उस पर तत्काल कार्रवाई करें। उन्होंने सभी नागरिकों से लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने मत का प्रयोग करने की अपील करते हुए कहा कि वोट देना हम सभी का अधिकार है। इसलिए मतदान के दिन निर्भय होकर, प्रलोभन से बचकर, निडरता के साथ अपने मत सही प्रयोग कर एक अच्छी सरकार चुनने मे सहयोग करें और लोकतंत्र मे अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। पुलिस अधीक्षक राजेश एस ने आमजन का आह्वान किया कि अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के बारे मे जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देकर एक अच्छे नागरिक का कर्तव्य निभाएं। माहौल बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।