फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   राष्ट्रवाद को जन जन से जोडने पर बल दिया

राष्ट्रवाद को जन जन से जोडने पर बल दिया

Mon, 04 Feb 2019 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रवाद को जन जन से जोडने पर बल दिया

विज्ञापन
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्त महाविद्यालय में रविवार को साहित्यिक संस्था हिंदी संस्कृति साहित्य संगम की ओर से राष्ट्रवाद की अग्नि परीक्षा विषयक काव्य और विचार दर्शन का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्र को जन-जन से जोड़ने पर जोर दिया गया। साहित्यकारों ने एक से बढ़कर एक रचनाएं भी प्रस्तुत की।

मुख्य अतिथि डॉ. गिरिजाशंकर तिवारी ने कहा कि रचनाएं ऐसी होनी चाहिए, जिसको सुनकर मन में देशभक्ति की भावना जागे। राष्ट्रवाद की अग्नि परीक्षा संस्था के उपाध्यक्ष महेंद्र नाथ दूबे ने कहा कि भारत का अध्यात्म ही दूषित राजनीति और भ्रष्ट नेताओं के दुष्प्रयासों को स्वत: विफल कर देगा। विशिष्ठ मुख्य अतिथि डॉ. कामिनी वर्मा, डॉ. अमित गोयल ने अपनी रचना से लोगों को जागरूक किया। युवा कवि इंदू चंद्र पांडेय ने अपनी रचना भारत के आदर्श टूटते नजर आ रहे हैं और योगेश शुक्ल ने भारत की तस्वीर बदल दो प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। वरिष्ठ कवि विनीत कुमार श्रीवास्तव ने अपनी रचना से राजनीतिक भ्रष्टाचार और छद्म राष्ट्रवाद पर प्रहार किया। रचनाकार मुन्नु लाल मिश्र अकेला ने जोड़ो संसद राष्ट्रवाद से सुनाकर अपनी काव्य प्रतिभा का परिचय दिया। कवि जगदीश चंद्र श्रीवास्तव ने कौन प्रलय की छाती पर चढ़कर हुंकार भरेगा कविता सुनाकर वीर रस से श्रोताओं में साहस भरने का प्रयास किया। इस दौरान केएस उपाध्याय, आकाश धर दूबे, विमलेश पांडेय, श्रीकांत मिश्र, रामसागरप तिवारी, शशि कुमार पांडेय, संतोष श्रीवास्तव, लक्ष्मण यादव, राधेश्याम दूबे, विजयशंकर सिंह यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed