{"_id":"5c1686c3bdec22570b1a4a18","slug":"21544980163-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 हजार खातों में भेजी 7.5 करोड़ की इमदाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 हजार खातों में भेजी 7.5 करोड़ की इमदाद
Updated Sun, 16 Dec 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले की 25 हजार 158 विधवाओं के खाते में प्रोबेशन विभाग की ओर से छह-छह माह की पेंशन भेज दी गई है। 500 रुपये प्रति माह की दर से छह माह की पेंशन तीन-तीन हजार रुपये एक-एक लाभार्थी के खाते में भेजी गई है। विभाग की ओर से 25 हजार से अधिक पात्र लाभार्थियों के खाते में सात करोड़ 54 लाख की इमदाद भेजी गई।
पति की मौत के बाद बड़ी संख्या में विधवा महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मामूली जरूरतों के लिए भी उन्हें दूसरों के आगे हाथ न फैलाना पड़े, इसके लिए ऐसी महिलाओं को प्रोत्साहन स्वरूप सरकार पेंशन देती है। पूर्व में यह रकम 300 रुपये प्रति माह थी, जिसे बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया गया है। वित्तीय वर्ष में अप्रैल से लेकर सितंबर तक छह माह की पेंशन नवंबर- दिसंबर महीने में लाभार्थियों के खाते में भेज दी गई है। प्रोबेशन विभाग के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो जिले में 25 हजार 158 लाभार्थियों के खाते में सात करोड़ 54 लाख की रकम भेजी गई। इसमें वित्तीय वर्ष में चयनित पांच हजार नई लाभार्थी भी शामिल है। योजना के तहत दो चरणों में लाभार्थियों को छह-छह माह की पेंशन दी जाती है। पहले चरण में पेंशन भेजने के बाद फरवरी- मार्च तक दूसरे चरण में छह महीने की पेंशन भेजी जाएगी।
विज्ञापन
जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज कुमार मिश्रा ने कहा कि योजना में लक्ष्य का कोई निर्धारण नहीं है। पेंशन के लिए जो भी आवेदन आता है, उसका सत्यापन होता है। पात्र मिलने पर विधवा महिलाओं की पेंशन शुरू कर दी जाती है। उन्होंने कहा कि बैंकिग समस्याओं से कुछ महिलाओं की पेंशन नहीं पहुंच सकी है। अभिलेखों में सुधार के बाद उनकी पेंशन भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि जो बैंक सीबीएस प्रणाली से नहीं जुड़े हैं, उनमें ऐसी दिक्कत आती है। उन्होंने लाभार्थियों से कहा कि वह अपने खातों को सीबीएस से जुड़वा लें। जिन लाभार्थियों के खाते आधार से लिंक नहीं है, उसे भी समय से करा लें, ताकि पेंशन जाने में दिक्कत न हो।
विज्ञापन