फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   पर्यावरण संरक्षण को कलाकृतियों में उकेरा

पर्यावरण संरक्षण को कलाकृतियों में उकेरा

Tue, 20 Nov 2018 12:07 AM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
पर्यावरण संरक्षण को कलाकृतियों में उकेरा

विज्ञापन
ज्ञानपुर। काशी नेरश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को दो दिवसीय पर्यावरण कुुंभ चित्रकला प्रदर्शनी का आगाज हुआ। पहले दिन तमाम छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर आकर्षक कलाकृतियों को प्रदर्शनी में प्रस्तुत किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रदीप नारायण डोंगरे ने चित्रकला प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के दूरगामी प्रभावों को छात्र-छात्राओं ने कलाकृतियों में उकेरा है। यह कार्यक्रम पर्यावरण चेतना को विकसित करने में सहायक होगा। दर्शनशास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ. किशोरी लाल ने कहा कि ऐसे आयोजनों से लोगों में जागरूकता बढ़ती है। प्रदर्शनी में 58 कलाकारों ने हिस्सा लिया। जिनमें 40 कलाकृतियां प्रदर्शनी के लिए चयनित हुईं। 10 कलाकारों का सर्वश्रेष्ठ कलाकृति के लिए चयन हुआ। इनमें श्रेया मालवीय की भागीरथ गंगा, शशिलता की प्रदूषण बढ़ने के लिए गिद्ध का खात्मा, खूशबू के सौंदर्य एवं दूषित पर्यावरण, श्रेयांशी श्रीवास्तव के स्वच्छता एवं गांधी जी का संदेश, कमलेश कुमार भारती ने बढ़ते प्रदूषण के कारण, सोनम मार्य ने जल ही जीवन है, श्रद्धा पांडेय ने पॉलिथीन के प्रति जागरूकता, सुलेखा ने औद्योगिकरण का दुष्प्रभाव, नम्रता प्रजापति ने पर्यावरण के दुष्प्रभाव के उपाय और तनु मौर्य के पर्यावरण का हमारे जीवन में महत्व कलाकृतियां सर्वश्रेष्ठ रहीं। इसी तरह दीपक पटेल, अभिषेक कुमार, काजल रावत, राजन, योगेश कुमार, गायत्री, विजेंद्र और नंदनी की कलाकृतियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। प्रदर्शनी में डॉ. घनश्याम मिश्रा, महेंद्र, आलोक, प्रतीक, अजय सिंह, डॉ. रोशन प्रसाद, अजय सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed