{"_id":"5babcfbc867a557f5742e5d5","slug":"21537986492-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला जेल पर अधिकारियों का छापा, मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला जेल पर अधिकारियों का छापा, मची खलबली
Updated Wed, 26 Sep 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। जिला कारागार में बुधवार को पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने छापेमारी की। इस दौरान जेल के अंदर बंदियों की सुरक्षा व्यवस्था और स्वास्थ्य की तैयारियों की जांच की गई। जिला जज की अगुवाई में जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान ने हालात का जायजा लिया। इससे पूर्व अपर जिलाधिकारी राम सिंह वर्मा और एएसपी डॉ. संजय कुमार ने जेल का निरीक्षण किया। जेल प्रशासन को बंदियों के खानपान और स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने का निर्देश दिया गया। बुधवार को दोपहर बाद ढाई बजे के आसपास एडीएम रामसिंह वर्मा और अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने जिला जेल का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने बंदियों से जेल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछताछ की। इसके बाद शाम करीब चार बजे डीजे नसीर अहमद, जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद और पुलिस कप्तान राजेश एस पहुंच गए। दो घंटे के अंदर दूसरी बार निरीक्षण से जेल प्रशासन में खलबली मच गई। इधर-उधर रहे बंदी रक्षक सजग हो गए। जिलाधिकारी ने बंदियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच कराने के साथ ही उनको दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता का ध्यान रखने की हिदायत जेल अधीक्षक को दिया। कहा कि सुरक्षा का खास ध्यान रखें। निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने बताया कि जेल में निरीक्षण के दौरान कुछ आपत्ति जनक नहीं मिला। हाईकोर्ट के आदेश पर बंदियों की सुरक्षा और सुविधाओं का जायजा लिया गया। तकरीबन 45 मिनट के निरीक्षण के बाद अधिकारी वहां से रवाना हो गए। इसके बाद जेल प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन