{"_id":"59d922944f1c1baf678b48f6","slug":"21507402388-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलर लाइट नहीं लगवाएंगी ग्राम पंचायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलर लाइट नहीं लगवाएंगी ग्राम पंचायतें
Updated Sun, 08 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर (भदोही)।
अक्षय ऊर्जा की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए मनमानी ढंग से लग रही सोलर लाइटें अब नहीं लग सकेंगी। यूपी नेडा को छोड़कर अब कोई भी संस्था सोलर लाइट नहीं लगवा सकेगी। मुख्य सचिव का पत्र आने के बाद खलबली मच गई है। सीडीओ ने सभी बीडीओ को पत्र जारी कर इसे प्रभावी बनाने का निर्देश दिया।
शासन की ओर बिना दिशा-निर्देश के गत पांच साल से ग्राम पंचायत, नगर पंचायत, जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत, यूपी डेस्को, लघु उद्योग निगम की ओर से व्यापक स्तर पर सोलर लाइट लगवाने का कार्य किया गया। ठेकेेदारों की आठ से 10 हजार की सोलर लाइट को 21 से 22 हजार का दर्शा कर चेक काटा गया, जो सोलर लाइट खराब हो गए वह बनाए भी नहीं गए। सोलर लाइट लगवाने में हुई धांधली की प्रशासन की ओर से जांच भी चल रही है। मामला संज्ञान में आने के बाद शासन के मुख्य सचिव की ओर से पत्र जारी कर इस पर पूरी तरह से रोक लगाने का निर्देश दिया गया। शासन से पत्र आने के बाद मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह ने सभी बीडीओ को पत्र भेजा। सीडीओ ने कहा कि पूर्व से ही सोलर लाइट लगवाया जा रहा था। इसकी जांच चल रही है। शासन का पत्र आने के बाद अब पूरी तरह से रोक लगा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शासन के पत्र में कहा गया कि जो सोलर लाइट लगवाए गए हैं। खराब होने की स्थिति में वह बेकार हो जाते हैं। इससे सरकारी धन का दुरुपयोग होता है। संस्था यूपीनेडा ही सोलर लाइट लगाएगी और खराब होने पर उसे सही भी करेगी।