फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   पथराव को लेकर विफरे कांग्रेसजन, फूंका मोदी का पुतला

पथराव को लेकर विफरे कांग्रेसजन, फूंका मोदी का पुतला

Sun, 06 Aug 2017 01:00 AM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
पथराव को लेकर विफरे कांग्रेसजन, फूंका मोदी का पुतला
पथराव को लेकर विफरे कांग्रेसजन, फूंका मोदी का पुतला
गोपीगंज (भदोही)। गुजरात में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की कार पर पथराव से नाराज कांग्रेसी शनिवार को भाजपा पर बिफर पड़े। जिलाध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्रा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नगर में पुतला फूंका। केंद्र और गुजरात सरकार के खिलाफ नारेबाजी की साथ ही विरोध प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि भाजपा की शह पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की कार पर पथराव हुआ, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष डां. नीलम मिश्रा ने कहा कि केंद्र सरकार और भाजपा को लोक तंत्र और प्रजातंत्र में भरोसा नहीं है, इसलिए वे ओछी हरकत कर रहे हैं। गुजरात में पथराव भाजपा और उसके कार्यकर्ताओं की हताशा और बौखलाहट सामने आई है। कहा कि किसी तरह की राहुल गांधी को खतरा होता तो इसके जिम्मेदार नरेंद्र मोदी और गुजरात सरकार होती। आरोप लगाया कि पथराव की घटना शासन की शह पर अंजाम दिया गया है। कांग्रेसियों ने मामले की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर माबूद खां, सुरेशचंद उपाध्यक्ष, लवकुश मिश्र, जगदीश पासी, जयशंकर दुबे, गुलजारी, रामधनी, सिद्धार्थ मिश्र, राजेंद्र मौर्या, शारदा सरोज, राजाराम दुबे, कन्हैया लाल, जान मोहम्मद, निजाम, परवेज हाशमी, संतोष बघेल, नीरज, परवेज अली आदि रहे। इसी तरह, सुरियावां बाईपास चौराहे पर लोकसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद कुमार के नेतृत्व में राहुल गांधी के वाहन पर पथराव के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका गया। प्रदेश महासचिव वसीम अंसारी ने कहा कि जब कांग्रेस और देश के लोग अंग्रेजों से नहीं डरे तो भाजपा से क्या डरेंगे। इस मौके पर झुल्लर बिंद, सुनील उपाध्याय, अमरेश पाल, मोहम्मद नाजिम, मोहम्मद दिलशाद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed