{"_id":"5c87ee44bdec22144855898c","slug":"201552412228-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निधि समर्पण योजना को सफल बनाने पर भाजपा का जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निधि समर्पण योजना को सफल बनाने पर भाजपा का जोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भारतीय जनता पार्टी की बैठक मंगलवार को जोरई-मुख्यालय रोड स्थित कार्यालय पर हुई। इस निधि समर्पण योजना के तहत मिले लक्ष्य को हासिल करने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी इस बार का लोस चुनाव कार्यकर्ताओं की सहभागिता से जुटे धन से लड़ेगी। लोकसभा संयोजक डॉ. पूर्णमासी पंकज, औराई विधायक दीनानाथ भास्कर भी मौजूद रहे।
भाजपा जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक ने कहा कि जिला और मंडल इकाई के कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में जनसामान्य को प्रेरित कर लक्ष्य को पूरा करेंगे। अन्य वक्ताओं ने व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर पहुंचने का आह्वान किया। कहा कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन न करते हुए पार्टीजन भाजपा की रीतियों-नीतियों के तहत कार्य करेंगे। बताया कि 20 हजार से अधिक धन संग्रह पर भुगतान कैश नहीं होगा। चेक के साथ पैन कार्ड का ब्योरा जरूरी है। इस मौके पर ओमप्रकाश तिवारी, मदनलाल बिंद, ओमप्रकाश पांडेय, डॉ. राकेश दुबे, दिनेश पांडेय, बालदत्त पांडेय, विधानचंद्र दुबे, सुरेश मिश्रा, मुरलीधर गौतम, संगीता खन्ना समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।