फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   वैश्य समाज की बैठक संपन्न

वैश्य समाज की बैठक संपन्न

Tue, 30 Oct 2018 12:57 AM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
वैश्य समाज की बैठक संपन्न
भदोही। वैश्य समाज उत्तर प्रदेश की बैठक सोमवार की शाम पालिकाध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल के आवास पर हुई। इसमें 29 नवंबर को लखनऊ में होने वाले व्यापारी महाकुंभ में बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया गया। मंडल अध्यक्ष कृष्ण दास गुप्ता ने वैश्य समाज की राजनीति में भागीदारी बढ़ाने के लिए रणनीति बनाकर आगे बढ़ने पर जोर दिया गया। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि वैश्य समाज हमेशा से सक्रिय भूमिका निभाता रहा है लेकिन समाज के लोगों को वह सम्मान नहीं मिलता, जिसका हकदार होते हैं। कहा कि महाकुंभ में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आएंगे। इसमें अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति दर्ज कराकर हम अपनी ताकत का प्रदर्शन कर सकते हैं। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मूलचंद साहू और संचालन प्रिंस गुप्ता ने किया। इसमें कांता चौरसिया, अशोक जायसवाल, विनीत वरनवाल, आशिष जायसवाल, विनय उमर वैश्य, रोहित गुप्ता, राकेश गुप्ता, भगौती प्रसाद जायसवाल, दिलीप गुप्ता, प्रभु सेठ, राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed