फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   पूर्व मुख्यमंत्री के निधन से कांग्रेसजन दुखी

पूर्व मुख्यमंत्री के निधन से कांग्रेसजन दुखी

Sun, 21 Oct 2018 12:53 AM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री के निधन से कांग्रेसजन दुखी
ज्ञानपुर/भदोही। उत्तर और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के निधन से जिले के कांग्रेसजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार को ज्ञानपुर और भदोही में कांग्रेसजनों ने बैठक कर पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर शोक जताया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। ज्ञानपुर की प्रोफेसर कॉलोनी में जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र दुबे राजन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर गहरी संवेदना प्रकट की गई। वक्ताओं ने कहा कि वे विकास पुरुष थे। कई विकास कार्यों को उन्होंने निजी रुचि लेकर पूरा कराया था। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्येंद्र प्रकाश तिवारी, सुरेश चंद्र मिश्र, डॉ. धीरेंद्र पांडेय, डॉ. देवेंद्र दुबे, राम दुलार पाठक आदि मौजूद रहे। उधर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने श्री तिवारी के निधन को देश की राजनीति के लिए बड़ी क्षति बताई। कहा उनकी कद्दावर नेता की छवि थी। वहीं, भदोही में आयोजित बैठक में वरिष्ठ नेता मुशीर इकबाल ने कहा कि नारायण दत्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। उन्हें युवक कांग्रेस का प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष होने का गौरव प्राप्त है। वे कांग्रेस के एकमात्र ऐसे नेता हैं, जो उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री थे। उनके मुख्यमंत्री रहते प्रदेश में कल कारखानों की स्थापना हुई। भदोही में ऊलेन मिल और बुनाई केंद्र खुले। इस दौरान लोगों ने दो मिनट का मौन रख कर ईश्वर से प्रार्थना की। बैठक में काशी नाथ, कमर मलिक, कलीमउल्लाह अंसारी, मसूद आलम, स्वालेह अंसारी, अरशद मलिक, दिनेश चौरसिया, करमचंद बिंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed