फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   ऊंज-मुंगरहा में पहुंची स्वास्थ्य टीम

ऊंज-मुंगरहा में पहुंची स्वास्थ्य टीम

Thu, 03 Aug 2017 12:42 AM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
ऊंज-मुंगरहा में पहुंची स्वास्थ्य टीम
ऊंज (भदोही)। ऊंज-मुंगरहा गांव में डेंगू का मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की दो टीमों ने मौके पर जाकर पीड़ित के घर-परिवार के हालात का जायजा लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव में गंदगी के कारण बीमारियों के पांव पसारने की बात कही। दोनों टीमों ने गांव में डेंगू के लिए जिम्मेदार कारकों की पड़ताल की।
विज्ञापन

ऊंज-मुंगरहा गांव निवासी राधेश्याम मिश्र (75) के घरवालों के मुताबिक उन्हें डेंगू हो गया है। उनका उपचार इलाहाबाद के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। परिवारीजनों ने बताया कि चिकित्सकीय जांच में उन्हें डेंगू होने की पुष्टि हुई है। यह खबर बुधवार को अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य महकमे के कान खड़े हो गए। सीएमओ के निर्देश पर डीघ सीएचसी के प्रभारी डॉ. गुलाब शंकर यादव की अगुवाई में चार चिकित्सकों की एक टीम गांव में पहुंची। टीम ने पीड़ित के घर पहुंचकर डेंगू फैलाने वाले कारकों की पड़ताल की। कूलर के पानी के साथ-साथ आसपास के गड्ढों और नालियों का भी जायजा लिया गया कि कहीं पानी तो नहीं जमा हो रहा है। इसके बाद, जिला मुख्यालय से भी चार चिकित्सकों की एक टीम ने पहुंचकर जायजा लिया। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में काफी गंदगी है। पीड़ित परिवार के लोग जिस कुएं का पानी पीते हैं, उसकी जांच की गई तो उसमें कीड़े मिले। ग्रामीणों ने कहा कि बस्ती में एक गड़्ढा है जो प्रदूषित है। लोगों का कहना है कि गड़्ढे में मरे हुए जानवरों के अवशेष फेंक दिए जाते हैं। इससे आबोहवा प्रदूषित हो जाती हैं। चिकित्सकों ने कहा कि बृहस्पतिवार को भी चिकित्सकों की टीम जांच करेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed