{"_id":"6962a01df9d787de8e049347","slug":"200-streetlights-with-a-two-year-guarantee-in-seven-municipal-bodies-havent-burned-for-a-year-leading-to-accidents-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-137430-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: सात निकायों में दो साल की गारंटी वाली 200 स्ट्रीट लाइटें सालभर भी नहीं जली, हो रहे हादसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: सात निकायों में दो साल की गारंटी वाली 200 स्ट्रीट लाइटें सालभर भी नहीं जली, हो रहे हादसे
विज्ञापन
घोसिया जामा मस्जिद के पास बंद पड़ा स्ट्रीट लाइट । संवाद
जिले की सात निकायों में करीब 200 स्ट्रीट लाइटें खराब हो गई हैं। सभी स्ट्रीट लाइटें सात से आठ महीने पहले ही लगी थी। करीब पांच करोड़ रुपये खर्च कर लगाई गईं स्ट्रीट लाइटें सालभर भी नहीं चल सकी। बड़ी स्ट्रीट लाइटों के अलावा छोटी लाइटें भी बड़ी संख्या में खराब है। वहीं लाइटों की सुंदरता बढ़ाने के लिए लगाए तिरंगा वाले झालर भी बुझ गए हैं। एडीएम के मुताबिक लाइट की गारंटी दो साल तक हो ती है।
जिले में भदोही और गोपीगंज दो नगर पालिका के साथ सुरियावां, ज्ञानपुर, खमरिया, घोसिया और नईबाजार नगर पंचायतें हैं। नगर में प्रकाश व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए सातों निकायों में करीब तीन करोड़ रुपये से अधिक खर्च स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं। इसमें कुछ हाईमास्ट लाइट हैं और कुछ छोटी और सिंगल बल्ब वाली लाइटें हैं। सातों निकायों में 4200 स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं। भदोही नगर के विस्तारित इलाकों में बारिश के पहले ही 70 लाख रुपये खर्च कर 100 स्ट्रीट लाइटें लगाई गई थीं। इसमें करीब 15 से 20 लाइटें समय से पहले ही खराब हो गई। शनिवार की शाम अखबार की टीम ने अलग-अलग निकायों में पड़ताल की। खमरिया के मधईपुर, मुख्य बाजार और खलवापुर में 45 में से 10 स्ट्रीट लाइटें खराब दिखीं। इसी तरह गोपीगंज में बीते साल अप्रैल माह में दो करोड़ खर्च कर 110 स्ट्रीट लाइट लगाई गई थीं। इसमें कालीदेवी-मिर्जापुर रोड पर 40 खंभे भी लगाए गए हैं। जिसमें 22 खंभे के तिरंगी लाइट खराब हो गई हैं। वहीं बड़े शिव मार्ग पर भी छह से सात तिरंगी लाइट बंद रही। वहीं सदर मोहाल, चूड़ियारी, खड़हट्टी के पीछे, गल्ला मंडी के पीछे की गलियों में 12 लाइटें बूझी रही हैं। ज्ञानपुर नगर में 20 लाइटें खराब हो गई हैं। दुर्गागंज तिराहे पर तीन, बालिपुर में एक, पुरानी बाजार मस्जिद रोड पर एक-एक लाइट बंद रही।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
अंधेरे की वजह से हो चुके है हादसे
जिले के प्रमुख बाजारों में चौराहे पर प्रमुख मार्गों पर लाइट न जलन से सिर्फ हादसे बल्कि अपराध भी होते हैं। खमरिया के मधईपुर में लाइट के न जलने से जुआरी सक्रिय हो गए हैं। वे कई बार राहगीरों से मारपीट करते हैं। भदोही नगर पालिका के विस्तारित इलाके में सर्रोई बाजार से आगे वाले मार्ग पर अंधेरा की वजह से 15 दिन पहले एक बाइक सवार घायल हो गया था। हालांकि उसे हल्की चोट ही लगी। वहीं डिवाइडर पार कर रहा एक व्यक्ति की दुर्घटना में मौत भी हो गई थी।