फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   20 thousand children still waiting for DBT

20 हजार बच्चों को अब भी डीबीटी का इंतजार

Fri, 28 Jan 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
20 thousand children still waiting for DBT
ज्ञानपुर। ठंड का सीजन धीरे-धीरे समाप्ति की ओर बढ़ चुका है, लेकिन प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाले 20 हजार बच्चों को स्वेटर, यूनिफार्म का पैसा नहीं मिल सका। पांच हजार खातों में तकनीकी खामी के कारण रकम नहीं पहुंच सकी। इसको लेकर अभिभावक काफी चिंतित हैं।
विज्ञापन

जिले के 892 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय में एक लाख 83 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। जहां कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को सरकार दो जोड़ी ड्रेस, एक स्वेटर, एक जूता, दो जोड़ी मोजे और एक बैग प्रदान करती है। अब तक यह राशि विद्यालय प्रबंध समिति के खाते में भेजी जाती थी, जिससे वह संस्थाओं के माध्यम से वितरण कराती।
विज्ञापन

दो साल से कोरोना संक्रमण के कारण सरकार ने सीधे अभिभावकों के बैंक खाते में यह राशि भेजने की व्यवस्था की है। नवंबर से शुरू हुए अभियान को करीब तीन महीने गुजर गए। विभाग का दावा है कि चार चरणों में एक लाख 60 हजार से अधिक बच्चों और उनके अभिभावक के खाते में रकम डीबीटी कर दी गई, हालांकि हकीकत ऐसा नहीं है। सरकारी आंकड़े में 15 हजार के खाते में अभी रकम नहीं गई जबकि पांच से सात हजार के खाते में खामी होने से पैसा वापस हो गया। ऐसे में अभिभावक ब्लॉक संसाधन केंद्र से लेकर बैंक का चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीबीटी को लेकर 50 से अधिक आईजीआरएस
ज्ञानपुर। बेसिक शिक्षा विभाग में तीन महीने में 50 से अधिक आईजीआरएस डीबीटी से जुड़े आए हैं। डीसी कल्पनाथ मिश्र ने बताया कि 10 शिकायतें ऐसी आई हैं, जिसमें अभिभावक के खाते में पैसा भेजा दिखाया गया, लेकिन उनका कहना है कि अभी पैसा आया ही नहीं। बैंक के माध्यम से सत्यापन कराया जा रहा है।

बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि चार चरणों में डेढ़ लाख से अधिक बच्चों के खाते में 1100-1100 रुपये भेजे गए हैं। सभी बच्चों की रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। पांच से सात हजार खातों में खामी होने से रकम नहीं गई। सुधार के लिए निर्देश दिया गय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed