फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   20 minutes of heavy rain, one feet of water accumulated on the crossing

Bhadohi News: 20 मिनट की झमाझम बारिश, तिराहे पर लगा एक फीट पानी

Thu, 07 Aug 2025 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
20 minutes of heavy rain, one feet of water accumulated on the crossing
ज्ञानपुर दुर्गागंज तिराहे पर लगा बरसात का पानी। संवाद - फोटो : संवाद
ज्ञानपुर। जिले में बुधवार को 20 मिनट तक मूसलाधार बारिश हुई। इससे कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई। ज्ञानपुर की दुर्गागंज त्रिमुहानी पर बारिश का पानी एक फीट तक लग गया। आवागमन के दौरान राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। तेज हवा और बारिश के कारण ज्ञानपुर डायट के पास सड़क पर लिपटस का एक पेड़ धराशायी हो गया। इससे घंटे भर आवागमन बंद रहा। पेड़ हटाने के बाद आवागमन शुरू हुआ।
विज्ञापन

जनपद में दो दिनों से मौसम का मिजाज परिवर्तित हुआ है। धूप-छांव के बीच अगस्त में झमाझम बारिश से लोगों को काफी राहत मिली है। बुधवार सुबह बादलयुक्त मौसम बना रहा। बीच-बीच में धूप खिली लेकिन साढ़े तीन बजे के करीब 20 से 25 मिनट तक पुरवा हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। इससे शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक बारिश का पानी जमा हो गया। ज्ञानपुर-दुर्गागंज त्रिमुहानी पर करीब एक फीट तक बारिश का पानी लग गया। इससे आवागमन में दिक्कतें हुईं। चौरी बाजार में भी बारिश का पानी लगा रहा। गंदे पानी के बीच से राहगीर गुजरने को मजबूर रहे। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि बुधवार को दिन का तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं रात का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। मौसम की ऐसी ही स्थित आगामी दिनों में भी रहेगी।
विज्ञापन

मुख्यालय से जोरई होकर ज्ञानपुर हॉस्टल की तरफ जाने वाले मार्ग पर डायट के पास बुधवार को बारिश के दौरान एक लिपटस का पेड़ धराशाई हो गया। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। सड़क पर पेड़ गिरने से करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। ग्रामीणों की सहयोग से पेड़ को हटाया गया। इसके बाद से आवागमन सुचारु हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed