फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   2.25 lakh farmers did not get e-KYC done, Samman Nidhi will stop

2.25 लाख किसानों ने नहीं कराई ई-केवाईसी, रुकेगी सम्मान निधि

Thu, 10 Mar 2022 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
2.25 lakh farmers did not get e-KYC done, Samman Nidhi will stop
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ लेने वाले दो लाख 25 हजार किसानों ने ई-केवाईसी नहीं कराई है। इससे अप्रैल माह में जारी होने वाली 11वीं किस्त रुक सकती है। अब तक मात्र 1108 किसानों ने ही ई-केवाईसी कराई है, जबकि 31 मार्च तक अंतिम तिथि है।
विज्ञापन

कर्ज के बोझ से दबे और आत्महत्या कर रहे किसानों को राहत देने के लिए केंद्रीय बजट में किसानों को छह हजार रुपये वार्षिक देने की व्यवस्था की गई है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की पहली किस्त दिसंबर 2019 में जारी हुई थी। शुरूआती दौर में जिले में 1.71 लाख किसानों को योजना का लाभ मिला था। इसके बाद से किसानों की संख्या लगातार बढ़ती गई। वर्तमान में जिले के 2,26,280 किसानों को योजना का लाभ मिल रहा है। भारत सरकार की ओर से सख्त हिदायत दी गई है कि प्रत्येक लाभार्थी को ई- केवाइसी कराना अनिवार्य है। अप्रैल में किसानों को 11वीं किस्त जारी की जाएगी। उप निदेशक कृषि अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि किसानों को स्वयं केवाईसी करानी है। यदि समय से केवाईसी नहीं कराई गई तो किसानों को योजना का लाभ नहीं मिलेगा। किसान अपने मोबाइल या सहज जन सेवा केंद्र पर जाकर ई-केवाईसी करा सकेंगे। उन्होंने बताया कि अब तक 1108 किसानों की तरफ से ई-केवाईसी कराई गई है, जबकि दो लाख 25 हजार से अधिक किसानों ने ई-केवाईसी नहीं कराई है। ज्ञात हो, योजना की शुरूआत में अभिलेखों का सत्यापन नहीं होने से बड़ी संख्या में अपात्र लाभ ले रहे हैं। जिसको लेकर विभागीय स्तर से नोटिस आदि भी जारी किया गया, लेकिन अब भी दो से तीन हजार की संख्या में लोग सरकार को चूना लगा रहे हैं। योजना में पारदर्शिता लाने के लिए सरकार ने ई-केवाईसी कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed