{"_id":"5c2f9d5dbdec2257191908dc","slug":"191546624349-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशल प्रशिक्षण केंद्र में कैप का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशल प्रशिक्षण केंद्र में कैप का आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भदोही। दरोपुर स्थित प्रधानमंत्री कौशल प्रशिक्षण केंद्र में शुक्रवार को मुद्रा लोन जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में विभिन्न बैंकों के प्रबंधकों और अधिकारियों ने हिस्सा लिया। कैंप में छात्रों, युवाओं को सरकार की मुद्रा लोन योजना की जानकारी देते हुए प्रकाश डाला गया।
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना कार्यक्रम के तहत बैंक आफ इंडिया के वरिष्ठ प्रबंधक विवेकचंद्र शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना युवाओं के लिए सौगात है। यह स्वरोजगार के लिए अब तक संचालित सर्वश्रेष्ठ योजना साबित हुई है। इसके माध्यम से यदि कोई इमानदारी और लगन से कोई रोजगार करे तो सफल हो सकता है। लोगों को बताया कि कोई भी लघु उद्यमी तीन स्तरों पर लोन प्राप्त कर सकता है।
काशी ग्रामीण संयुक्त बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख ने कहा कि योजना के तहत दो लाख तक का बैंक लोन दिया जाने का प्रावधान है। एलडीएम अमिताभ सेन गुप्ता ने लोगों को योजना के बारे में प्रोत्साहित किया और बताया कि सरकार इसमे हर संभव मदद को तैयार है। कहा कि इसमें आने वाली अड़चनों को दूर किया जाएगा। कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना करते हुए बताया कि योजना चालू होने के बाद से हजारो लोग लाभान्वित हो चुके हैं।
विज्ञापन
कौशल केंद्र के प्रबंधक अमित तिवारी ने कैंप में प्रशिक्षण संबंधी सुविधाओं की जानकारी दी। कैंप में लोगों ने ऋण आवेदन भी किए। इस मौके पर अजीत, वेदप्रकाश पांडेय, अमलेस विक्रम सिंह, अरविंद कुमार, आयुषी, रिंकू, शमा, जया, अभिनव, दिलीप, सुनील कुमार आदि थे।