फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   जिला इकाई को शिवपाल के अनुमोदन का इंतजार

जिला इकाई को शिवपाल के अनुमोदन का इंतजार

Tue, 20 Nov 2018 12:07 AM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
जिला इकाई को शिवपाल के अनुमोदन का इंतजार

विज्ञापन
भदोही। शिवपाल सिंह यादव की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के जिलाध्यक्ष अकिल अख्तर सिद्दीकी ने कहा कि शीघ्र ही पार्टी जिला इकाई का गठन कर पूरे दमखम के साथ जनता की समस्याओं, पुलिस उत्पीड़न, सरकारी कार्यालयों में धन उगाही के खिलाफ सड़क पर उतरेगी। वे सोमवार को जाहिदपुर स्थित अपने आवास पर प्रेस वार्ता कर रहे थे।
अपने पार्टी की नीतियों और विचारो से अवगत कराते हुए उन्होंने कहा कि जिले में भ्रष्टाचार चरम पर है। गरीबों, दलितों, अल्पसंख्यकों पर अत्याचार बढ़ा है। बगैर सुविधा शुल्क के सरकारी कार्यालयों में कोई कार्य नहीं हो रहा है। बताया कि 51 सदस्यीय जिला इकाई का गठन पर अनुमोदन के लिए शीर्ष नेतृत्व को भेजा गया है। जनता की समस्याओं पर विचार विमर्श कर आंदोलन का बिगुल फूंका जाएगा।
विज्ञापन

सपा पर जिलाध्यक्ष ने निशाना साधते हुए कहा कि सपा अब चापलूसों की पार्टी हो गई है। कहा कि 1992 से लेकर 2007 तक उन्होंने सपा की सेवा की, लेकिन अब छोड़ दी। उन्होंने कहा कि पार्टी मुखिया शिवपाल सिंह यादव पहले भी हमारे आदर्श रहे हैं। सपा को यहां तक पहुंचाने में उनका हाथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सपा के लोग हमारी पार्टी को भाजपा का एजेंट बता रहे हैं, लेकिन लोकसभा चुनाव में सपा को अपनी हैसियत का अंदाजा हो जाएगा। वार्ता में जयराम मौर्य व शाहिद अंसारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed