फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   सोलर वाटर पंप: एक अनार, सौ बीमार

सोलर वाटर पंप: एक अनार, सौ बीमार

Sat, 16 Dec 2017 12:33 AM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
सोलर वाटर पंप: एक अनार, सौ बीमार
ज्ञानपुर। एक अनार और 100 बीमार। यह कहावत कृषि विभाग की ओर से मिलने वाले सोलर वाटर पंप योजना पर सटीक बैठ रही है। जिले के 110 किसानों को योजना का लाभ देना है, अब तक 2200 किसानों ने आवेदन किया है। किसानों को 70 फीसदी अनुदान पर योजना का लाभ मिलेगा। विभाग सत्यापन कराने के बाद किसानों को लाभान्वित करेगा। ग्रामीण अंचलों में बिजली आपूर्ति बेहतर न होने पर किसानों को सिंचाई की समस्या से निजात दिलाने के लिए पूर्ववर्ती सपा सरकार में सोलर वाटर पंप योजना चलाई गई थी। उक्त सरकार में जिले में मात्र 10 किसानों को लाभान्वित करने का लक्ष्य तय किया गया था लेकिन योगी सरकार में यह आंकड़ा बढ़ाकर 110 कर दिया गया। 70 फीसदी अनुदान पर मिलने वाले सोलर वाटर पंप के लिए जिले भर से 2200 किसानों ने आनलाइन आवेदन किया है। योजना के तहत तीन हार्सपावर का वाटर पंप पर कुल दो लाख 89 हजार खर्च आएगा। इसमें 70 फीसदी अनुदान मिलने से किसान को मात्र 80 से 85 हजार में ही पड़ेगा। उप निदेशक कृषि अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि आवेदन करने वाले 62 किसानों का चयन किया गया है। उनके बोरिंग आदि का सत्यापन कराकर योजना का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि योजना में छह इंच की बोरिंग कराने वाले ही किसान लाभ पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed