फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   19 villages will be included in Gyanpur, population will increase to one lakh

Bhadohi News: ज्ञानपुर में शामिल होंगे 19 गांव आबादी बढ़कर होगी एक लाख

Sat, 10 May 2025 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
19 villages will be included in Gyanpur, population will increase to one lakh
ज्ञानपुर। नगर पंचायत को पालिका का दर्जा दिए जाने की मांग अब जल्द पूरी हो सकती है। सीमा विस्तार के बाद नगर की सीमा में 19 गांवों का शामिल किया जाएगा। इससे नगर की करीब एक लाख आबादी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव नगर विकास की ओर से सीमा विस्तार के लिए गांवों की सूची मांगी जाने के बाद नगर पंचायत की ओर से 19 गांवों की सूची भेज दी गई है। आगामी पंचायत चुनाव के पहले नगर पालिका का दर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

जिले में भदोही और गोपीगंज दो नगर पालिका समेत पांच नगर पंचायत हैं। इसमें ज्ञानपुर, सुरियावां, खमरिया, घोसिया और नई बाजार शामिल है। मुख्यालय के पास स्थित ज्ञानपुर नगर पंचायत को लंबे समय से नगर पालिका का दर्जा दिए जाने की मांग चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते दिनों प्रमुख सचिव नगर विकास ने नगर की सीमा विस्तार को लेकर नगर पंचायत से गांवों की सूची मांगी थी। इसके तहत नगर पंचायत ने नगर के आसपास के 19 गांवों की सूची बनाकर शासन को भेजी है। हालांकि अभी गांवों की जनसंख्या की रिपोर्ट भी जानी है। इसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।
एक लाख की आबादी पर बनता है पालिका : ज्ञानपुर। नगर में कुल 11 वार्ड हैं, इसमें 30 से 32 हजार की आबादी है। वहीं, पालिका बनाने के लिए एक लाख से अधिक की आबादी होनी चाहिए, तभी पालिका बनाया जाता है।

19 संभावित गांव में पांच हजार के हिसाब से करीब 95 हजार की आबादी निवास कर रही है। ज्ञानपुर की 30 हजार आबादी को जोड़कर करीब एक लाख 25 हजार की आबादी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed