{"_id":"687554982231db6f260d6d17","slug":"19-gamblers-arrested-from-wedding-lawn-six-bikes-seized-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-128868-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: वेडिंग लॉन से 19 जुआ खेलने वाले गिरफ्तार, छह बाइक सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: वेडिंग लॉन से 19 जुआ खेलने वाले गिरफ्तार, छह बाइक सीज
विज्ञापन
भदोही। निजामपुर मामदेवपुर मर्यादपट्टी में एक वेडिंग लॉन में रविवार की देर रात पुलिस और एसओजी टीम ने छापा मारकर 19 जुआरियों को गिरफ्तार किया है।
उनके पास से दो लाख 11 हजार 987 रुपये बरामद हुआ है। कागजात न दिखाने पर लॉन में खड़ी छह बाइक को पुलिस ने सीज किया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद ने बताया कि लॉन के अंदर गिरोह बनाकर राहुल बरनवाल और उसके सहयोगी शमशाद अहमद, पप्पू मंसूरी को हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते पकड़ा गया।
उनके साथ ही राहुल सोनकर निवासी रजपुरा, जमुना बिंद, फूलचंद्र गौतम, बबलू गौतम, गोलई बिंद निवासी अछवर, शनि बिंद निवासी भाला गिरिया, पप्पू मंसूरी निवासी बधवा मर्यादपट्टी, सरफराज निवासी जलालपुर नई बस्ती, रज्जाक निवासी तकिया कल्लन शाह, विराट बिंद निवासी घमहापुर सहित 19 को गिरफ्तार किया गया है। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।